चिंपांजी ने शानदार तरीके से धोया कार, लोग बोले- ‘फ्री कार वॉशिंग’- देखें वीडियो

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के कंटेंट (Animals Content) वाले वीडियो बहुत वायरल (Viral Video) होते हैं। यह वीडियो काफी पसंद भी किए जाते हैं। लोग जानवरों के वीडियो (Animals Viral Video) देखना आज के समय में काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट पर एक और वीडियो काफी ट्रेंड (Trendy Video) कर रहा है। यह वीडियो काफी फनी भी है। इस अनोखे वीडियो में आप दो चिंपांजी (Chimpanzees Washing Car) को काम करते हुए देख सकते हैं। 

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि चिंपांजी एक ब्लैक कलर की कार के ऊपर चढ़े हुए हैं। वह उस कार के शीशे को रगड़-रगड़ कर साफ कर रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे मानों वह कोई प्रोफेशनल्स हों, जो कार को शानदार तरीके से साफ़ करने में माहिर हैं। दोनों चिंपांजी के हाथ में कार साफ करने वाले कपड़े भी हैं। इन चिंपांजियों को कार साफ़ करते हुए देख लोगों को काफी हैरानी भी हो रही है, क्योंकि अक्सर इंसानों को ही अपने कार साफ़ करते हुए देखा जाता है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Wilds Planet (@wildsplanet)

    हालांकि, चिंपांजी काफी समझदार जानवर होते हैं। यह इंसानों की तरह काम करने और रिएक्ट करने में माहिर होते हैं। अक्सर इन्हें बच्चों के साथ खेलते हुए देखा जाता था। कई वीडियो में वह इंसानों की तरह काम करते हुए नज़र आते हैं। लेकिन, इस वीडियो में चिंपांजी बहुत शानदार तरीके से कार साफ़ करते हुए नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो काफी शानदार है। 

    सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर उसे wildsplanet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो देखकर लोग कईतरह के मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘फ्री कार वॉशिंग’, तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘फ्री लेबर’। यह वीडियो काफी मज़ेदार है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।