eel

    Loading

    बीजिंग. वैसे तो दुनिया में कुछ न कुछ अजीबोगरीब होता ही रहता है। लेकिन चीन (China) से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जो आपको जरुर चकरा देगी। दरअसल यहां एक शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट में खुद 20 cm लंबी जिंदा Eel मछली घुसा (Inserts Eel Into Private Part) ली। फिर वो मछली इस शख्स के प्राइवेट पार्ट से होते हुए उसके पेट में चली (गई। इस के साथ ही इस खतरनाक मछली ने शख्स की आंत में कई जगह से काट लिया।

    पेट में हुआ तेज दर्द, हॉस्पिटल पहुंचा शख्स :

    ग्लोबल टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो इस मामले का खुलासा तब हुआ जब शख्स के पेट में बहुत भयंकर तेज दर्द होने लगा और वह डॉक्टर को दिखाने हॉस्पिटल पहुंचा। दरअसल अब इस पीड़ित को अब यह डर सता रहा था कि अगर ये समस्या लोगों के सामने आ गई तो वे उसके बारे में क्या सोचेंगे? ये दर्द जब उसके लिए असहनीय हो गया तब उसे अस्पताल की याद आयी।

    ऑपरेशन के वक्त भी जिंदा थी Eel मछली : 

    गौरतलब है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके शख्स के पेट से इस Eel मछली को निकाल दिया है। लेकिन बताया गया कि पेट से निकालते समय भी यह खतरनाक मछली जिंदा थी।

    ‘उसने’ क्यों किया ऐसा?

    बाते जा रहा है कि इस शख्स ने अपने पेट की कब्जियत को दूर करने के लिए ऐसा किया था। उसने ऐसे किसी नुस्खे के बारे में कहीं से सुन रखा था कि प्राइवेट पार्ट में Eel Fish डालने से कब्ज सही हो जाती है। इस पर डॉक्टरों ने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है कि Eel मछली  की मदद से कब्ज ठीक हो सकती है। इसीलिए लोगो से अपील है किऐसे जानलेवा नुस्खों को करने का रिस्क नहीं लें। आप से भी दरखास्त है कि ऐसा कोई प्रयोग न करें और ऐसे नुस्खों से और नुस्खेदारों से मीलों दूर रहे।