प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    अमेरिका: किसी भी चीज़ का नशा सबसे बुरी चीज़ होती है, क्योंकि जब भी नशे की आदत पड़ जाती है, उसके बाद कोई भी शख्स खुद को वह चीज़ करने से नहीं रोक पता है। जैसे आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो ड्रग्स (Drugs) के आदि हैं। ऐसे में अगर उन्हें समय से ड्रग्स न मिले तो वह खुद को कमजोर महसूस करने लगते हैं। इसलिए वह इंजेक्शन (Injection) की मदद से खुद में ड्रग्स इंजेक्ट (Drugs Inject In Body) करते हैं। इसी बीच अमेरिका (America News) से एक होश उदा देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपने पेनिस में कोकीन का इंजेक्शन (Cocaine In Penis) लगाया। जिसके बाद उसकी हालात बेहद खराब हो गई। 

    दरअसल, डॉक्टर भी इस मामले को देखकर हैरान रह गए। इस होश उड़ा देने वाले मामले की रिपोर्ट को इलाज करने वाले डॉक्टर ने अमेरिकन जर्नल ऑफ केस रिपोर्ट्स में प्रकाशित कराई है। जहां से पता चलता है कि, 35 वर्ष का एक व्यक्ति तीन दिन से अपने पेनिस और उसके आसपास के अंगों में असहनीय दर्द से जूझ रहा था। यह दर्द इतना था कि उसका दाहिना अंडकोष और दाहिना पैर भी सूज गया था। जिसके बाद वह डॉक्टर के पास गया। उसकी ऐसी हालत देख डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। 

    डॉक्टर्स ने देखा कि मरीज के पेनिस में सूजन थी। उसके पेनिस के ऊतक सड़ रहे थे, यानी मांसपेशियां खत्म हो रही थीं। पेशाब और वीर्य की नली के आसपास छाले हो गए थे। साथ ही गंदी बदबू भी आ रही थी। ऐसे में डॉक्टरों को पहले लगा कि यह गैंगरीन (Gangrene) है। लेकिन जांच में यह नेगेटिव निकला। फिर उन्हें लगा कि यह सेक्सुअली ट्रांसमिटेड संक्रमण (Sexually Transmitted Infections) है, पर यह वो भी नहीं था। ऐसे में इस शख्स के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम लगाई गई और मरीज को एंटीबायोटिक दिए गए। ताकि उसके पेनिस में बने घाव भर सकें। 

    दो-तीन इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने मरीज को कहा कि तुम्हारे पेनिस की हालत बहुत ज़्यादा खराब है। इसलिए उसे काटना पड़ेगा, लेकिन शख्स ने इसके लिए माना कर दिया। फिर डॉक्टर्स ने कहा कहा कि जो हिस्सा ज्यादा खराब है, उसे काट देते हैं, लेकिन शख्स इसके लिए भी नहीं माना। उसके बाद डॉक्टर्स ने उसे लंबे इलाज की प्रक्रिया बताई। जिसके बाद 15 दिन मरीज अस्पताल में इलाज कराता रहा। जिसके बाद अब उसका घाव भर गया है और उसके संक्रमण को रोक दिया गया। 

    डॉक्टरों को इलाज के दौरान पता चला कि वह मरीज कई सालों से सुई के जरिए नशा कर रहा है। उसके शरीर पर सुई के कई निशान भी बने हुए हैं। उसे फिर से अपने शरीर में किसी नई जगह ड्रग्स का इंजेक्शन लगाना था, क्योंकि पुरानी साड़ी जगह भर चुकी थी। जब उसे कोई जगह नहीं मिली तो उसने अपने लिंग के डॉर्सल नस में नशीली सुई लगाई। डॉक्टर्स बताते हैं कि शख्स ने पेनिस के उस नस पर इंजेक्शन लगाया, जहां इन्फेक्शन होने के बाद उसे तुरंत से ही काटना पड़ता है। बता दें कि, अमेरिका में हर साल 80 फीसदी कोकीन जब्त की जाती है।