
नई दिल्ली: खूंखार जानवरों में तेंदुआ आता है। बता दें कि तेंदुआ उन जानवरों में से एक है जो बड़ी चालाकी और तेजी से अपने शिकार पर हमला करता है। कई बारे ये आपस में भी लड़ जाते है, ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल इस वायरल हो रहे वीडियो में दो तेंदुए की आपस में लड़ाई हो जाती है इसमें से एक अपनी जान बचने के लिए जो करता है वह देखने लायक है।
वायरल हुआ वीडियो
जी हां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि दो तेंदुओं के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है। इतना ही नहीं बचने के लिए एक तेंदुआ तो नारियल के पेड़ पर चढ़ गया और फिर जो हुआ उसे देखकर तो आप भी झटका खा जाएंगे। अक्सर आपने तेंदुए को दूसरे जानवरों पर हमला करते हुए देखा होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप दो तेंदुए को आपस में लड़ते देखेंगे, वो भी खतरनाक अंदाज में।
पेड़ पर चढ़ने लगा तेंदुआ
वीडियो में आप देख सकते हैं एक तेंदुआ नारियल के पेड़ पर चढ़ा हुआ है। वो ऊपर जाकर फंस जाता है और फिर धीरे-धीरे नीचे आने की कोशिश करता है। कुछ देर इंताजर के बाद तेंदुआ नीचे की ओर उतरने लगता है। जैसे ही तेंदुआ नीचे आता है, दूसरा तेंदुआ उस पर हमला कर देता है। इसके बाद दोनों नारियल के पेड़ पर तेजी से चढ़ते हैं और ऊंचाई पर जाकर लड़ाई शुरू हो जाती है। जिसे देखकर किसी के भी पसीने छूट जाए।
If you wondered why the leopard climbed a coconut tree, see till the end🥺 pic.twitter.com/ArEe8XR5o6
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 18, 2022
खौफनाक नजारा
वीडियो (Shocking Video) देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। हो सकता है आप में से ज्यादातर लोग इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को IFS सुशांत नंदा ने शेयर किया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक करीब दो लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 45 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कई लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं, तो कईयों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। फ़िलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।