(Photo-Jam Press/@kaitlynnerbeznik)
(Photo-Jam Press/@kaitlynnerbeznik)

    Loading

    कैलिफोर्निया : अक्सर हम ऐसी कोई डरावनी कहानी सुनते है, जिसे जानकर हमें डर तो लगता ही है, साथ में हम हैरान भी हो जाते है। आज डरावनी घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे है। इस खौफनाक कहानी को जानकर आपकी भी रूह कांप जायेगी। जानते क्या है पूरा मामला…. 

    शख्स ने किया अजीबोगरीब दावा 

    दरसल कैलिफोर्निया के एक शख्स ने दावा किया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस इंसान ने दावा किया है कि उसने एक कब्रिस्तान में 100 साल पुरानी कब्र से ” इंसान के बाल’ बाहर निकलते हुए देखा है। जिस शख्स ने ये दावा किया है उसने इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस विडियो को लोग जमकर देख भी रहे है। 

    Jam Press/@kaitlynnerbeznik

    घटना का वीडियो हुआ वायरल 

    इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन से भी अधिक लोगों ने देखा है और 1 लाख 90 हजार यानी करीब 2 लाख के आसपास लाइक्स मिल चुके है। ”कब्र से निकलते इंसानी बाल” के इस घटना पर लोगों ने अपनी दोहरी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने  को देखकर बेहद दुख जताया और कई लोगों  को मजाकिया अंदाज में लिया। इसपर एक यूजर ने लिखा ”बाल खींचो और अगर चिल्लाए तो भागो”

    मॉरिसन ने बताई डरावनी दास्ता 

    इस डरावनी घटना को आंखो देखि देखने वाले शख्स का नाम Joel Morrison है। Joel Morrison ने Jam Press को बयान देते हुए बताया कि ”जब मैंने उसे देखा तो चौंक गया। मुझे अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मैं जो देख रहा हूं वह सच है।” लेकिन 37 साल के Joel Morrison ने जब कब्र के पास जाकर बालों से देखा, तो मॉरिसन को इस बात पर यकीन हो गया कि उसने जो देखा वह बिलकुल सच है वह ‘इंसान के बाल’ ही है। 

    यह घटना तब की है जब Joel Morrison हाल ही में कुछ दिन पहले सेंट जोसेफ कैथोलिक कब्रिस्तान में गए थे। उस वक्त वे कब्रिस्तान में चल रहे थे और उनकी नजर अचानक उस कब्र पर पड़ी और उन वहां दिखा की कब्र से इंसानी बाल निकल रहे है। उस वक्त यह डरावना मंजर देखकर वे चौंक गए और उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे ‘टिकटॉक’ पर शेयर कर दिया। चंद सेकंद में यह वीडियो जमकर वायरल हो गया। 

    Joel Morrison ने जानी असलियत 

    मॉरिसन ने इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर करते हुए लिखा, ‘में कब्रिस्तान में था और मैंने सही में कुछ बड़ा भयानक मंजर देखा। यहां एक कब्र है, जिसकी दरार से ‘इंसान के बाल’ निकल रहे हैं।’ मॉरिसन ने जब आस पास के मौजूद दूसरी कब्रों को देखा तो उन्हें यह पता चला कि कब्रिस्तान मे ग्रेवस्टोन को पेड़ की जड़ों व जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचा है!

    बालों का लिया सैंपल 

    इस बारें में मॉरिसन आगे बताते है, ”मैंने जो देखा, उसके बाद मुझे मृतक के परिवार के लिए बुरा लगने लगा। साथ ही, कब्रिस्तान के रख-रखाव की चिंता होने लगी। ऐसा लग रहा है की शायद उनका किसी तरह से अपमान हो रहा है।” हालांकि अब मॉरिसन Coroner के ऑफिस में बालों का एक सैंपल ले जाने की तैयारी कर रहे है ताकि इस बात का पता चल सके की वाकई में यह बाल इंसान के है या नहीं।