खौफनाक: लोहे की तार पर चल रहा तेंदुआ, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो होते है, जिसे देख हम दंग रह जाते है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। हम सब जानते है तेंदुआ एक खूंखार जानवर है, तेंदुआ बहुत शक्तिशाली होता है। इतना ही नहीं बल्कि ये बहुत चतुर जीव है। इसी का एक वीडियो के बारे में हम आपको बताने जा रहे है। जिसे देख आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जायेगी। 

    चतुर जीव होता है तेंदुआ 

    शायद आपको पता न हो लेकिन आपको बता दें कि तेंदुआ के शिकार को पकड़ने की तकनीक तथा हमला करने की शैली इसे एक अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है। जी हां साथ ही आपको ये भी बता दें कि तेंदुआ आमतौर पर रात में अपना शिकार करते हैं और 55 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दौड़कर अपने शिकार को जबड़े में जकड़ लेते हैं। तेंदुआ अपने शिकार को इस तेजी के साथ पकड़ता है शिकार को पता भी नहीं चल पाता कि वह कब शिकार हो गया। इतनी होशियारी के साथ तेंदुआ अपना शिकार करता है। 

     तेंदुए का हैरान करने वाला वीडियो 

    आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तेंदुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां इस वीडियो में जो दिख रहा है उसे देखकर आप भी  दंग रह जाएंगे। बता दें कि इसमें तेंदुआ दीवार के ऊपर लगी तारों पर चलता दिखाई दे रहा है। शायद ऐसा नजारा आपने कभी नहीं देखा होगा। इस नजारे को देखकर लोगों की रूह कांप गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ तारों पर ऐसे बचकर चल रहा है कि आप भी अचंभित होकर देखते रह जाएं। अब ये हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by طبیعت (@nature27_12)

     

    ऐसे कमरे में कैद हुई घटना

    आपको बता दें कि ये खौफनाक नजारे के वीडियो को कार में बैठे लोगों ने शूट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ दीवार पर लगी लोहे की तार से बचकर बहुत ही खूंखार तरीके से चल रहा है। इस दौरान कार में बैठे लोग शीशा खोलने की बात करते हैं। हालांकि कुछ लोग इस दौरान घबराते भी नजर आते हैं।

    इतना ही नहीं बल्कि एक शख्स तेंदुए को परेशान करने की भी कोशिश करता है। तभी तेंदुआ एक जगह पर रुक कर खड़ा हो जाता है।  इसके बाद वह पलटकर कार की तरफ घूरता है। जिसके बाद डर के मारे लोग कार का शीशा बंद कर देते हैं। वाकई में तेंदुएं का इस तरह खुदको बचकर तार पर चलना बेहद दुर्लभ नजारा है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे है।