
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाले होते है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हम सब जानते है, मगरमच्छ बेहद खतरनाक जानवर होता है, उसे खाना खिला तो दूर कोई उसके पास भी नहीं भटकता है, क्योकी वो बड़े आसानी से किसी भी इंसान को निगल जाता है, लेकिन एक ऐसा शख्स है जिसने इस खतरनाक मगरमच्छ को खुद अपने हाथों से खाना खिलाया है। आइए जानते है इस पूरी खबर के बारे..
बता दें कि ये वीडियो ऑस्ट्रेलियाई के टीवी प्रजेंटर मैट राइट का है, जो मगरमच्छ पर आधारित मशहूर शो आउटबैक रैंगलर में नजर आते हैं। इस वीडियो में मैट एक पानी के गड्ढे के पास दिख रहे हैं। आप देख सकते है कि पानी में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं होती है। मैट अपने हाथ में मांस का बड़ा टुकड़ा लेकर पानी के पास जाते हैं।
तभी एक विशाल मगरमच्छ अंदर से निकलकर आता है और मैट की तरफ लपकता है। मैट थोड़ा पीछे हटते हैं और फिर मांस का टुकड़ा मगरमच्छ के मुंह में डाल देते हैं। वकाई में ये नजारा बहुत ही खौफनाक होता है मानों थोड़ी से भी भूल हो जाती तो मगरमच्छ शख्स को खा जाता।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हाल ही में unilad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।अब तक इसे एक दिन में लाखों लोग देख चुके हैं और करीब 50 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं। मैट को मगरमच्छ को हैंडल करने का अच्छा अनुभव है। वीडियो पर ढेर सारे मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यकीन ही नहीं हो रहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि सोचो अगर वो शख्स फिसलकर गिर जाता तो क्या होता? एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर मगरमच्छ मांस की जगह उसका हाथ खा जाता तो? वीडियो होश उड़ाने वाला है।