crocodile
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. वैसे तो मगरमच्छ (Crocodile) से सभी ही डरते हैं और डरे भी क्यों ना। इसके खुनी जबड़े पैने-पैने नुकीले दांत में अगर एक बार शिकार फंस गया तो गया ही समझिए। अब ऐसा ही कुछ हुआ जब कैथरीन डायबॉल और कैमरन बेट्स ने YouTube पर क्लिप शेयर की और बताया कि वे उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के किम्बर्ली क्षेत्र में अपनी 15-फुट लंबी नाव से मछली पकड़ रहे थे, जब उन्होंने वहां एक मगरमच्छ को पानी में तैरते हुए देखा।

    वहां तब पानी से एक मगरमच्छ पानी से बाहर कूदा और एक कपल की मछली पकड़ने वाली नाव पर चढ़ गया, वह एक दिल दहला देने वाले वीडियो में कैद हो गया। दरअसल एक बड़ा सा मगरमच्छ (Crocodile) उनकी ओर आ रहा था। आप इस क्लिप में, मगरमच्छ को पानी के माध्यम से नाव की ओर तेजी से तैरते हुए भी देख सकते हैं। 

    इस खौफनाक मगरमच्छ को मछली पकड़ने की नाव का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद यह अचानक जैसे एक पल के लिए रुक जाता है क्योंकि इसका ध्यान नाव के किनारे पर उसे फिल्माए जा रहे मोबाइल फोन की ओर चला जाता है। यह खतरनाक जल-दैत्य फिर पानी से बाहर निकलता है और अपना सिर फोन से टकराता है।

    एक सेकंड के लिए, मगरमच्छ पानी में वापस डूबने से पहले नाव के किनारे को पकड़ लेता है। तब यह फिक्माया जा रहा फुटेज हिल जाता है और एक क्षण बाद नाव के दूर जाने पर जानवर एक बार फिर झील में तैरता हुआ दिखाई देता है।वहीं शेयर किए जाने के बाद से, उक्त वीडियो को YouTube पर 107,000 से अधिक बार देखा जा चुका है।