Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    मगरमच्छ (Crocodile) को सामने देखकर किसी के भी पसीने छूट जाएंगे। लेकिन एक शख्स ने घर में मगरमच्छ घुस गया और उसके बाद शख्स ने जो किया वो देखकर आपकी भी आंखे फटी रह जाएंगी। मगरमच्छ को बड़ी बहादुरी से पकड़ लिया। यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स ने जुगाड़ लगाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।

    शख्स की बहादुरी देखकर आप भी शख्स की तारीफ करेंगे। रिहायशी इलाकों में जानवर या किंग कोबरा सांप के घुसकर लोगों पर हमला करने के कई हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल होते रहते है। इन दिनों ऐसे ही मगरमच्छ घूमते-घूमते रिहायशी इलाके में जा पहुंचा और एक घर के घर घुस गया। वीडियो में आप देख सकते है कि घर के अंदर एक विशालकाय मगरमच्छ घूम रहा है।

    वहीं, उसके सामने एक शख्स एक बड़ा सा कूड़ादान लेकर जानवर को उसके अंदर फंसाने की कोशिश कर रहा है।  जैसे-जैसे शख्स कूड़ेदान के साथ मगरमच्छ की ओर आगे बढ़ रहा है, मगरमच्छ पीछे की ओर खिसक रहा है। लेकिन शख्स बड़ी बहादुरी से डटा रहा और आखिर में मगरमच्छ को कूड़ेदान के अंदर घुसाकर बंद कर दिया।

    शख्स ने बड़ी बहादुरी दिखाई। शख्स का यह वीडियो ट्विटर पर @MajorFactor2 नाम के हैंडल से शेयर किया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर 9  हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके है। लोग शख्स की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं।