महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर डांस करना पड़ा महंगा, महिला के खिलाफ FIR दर्ज

    Loading

    मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेशके उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से एक मामला सामने आया है। इस मंदिर में एक महिला ने फ़िल्मी गाने पर डांस करके उसका वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया। महिला की इस हरकत से बवाल मच गया। आईये जानते है पूरी खबर…. 

    महिला के खिलाफ FIR दर्ज

    दरअसल इस महिला को महाकालेश्वर मंदिर में फ़िल्मी गाने पर डांस करना बेहद महंगा पड़ा। प्रदेश के गृहमंत्री  डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस को महिला के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए है। जिसके बाद उज्जैन पुलिस ने मनीषा रोशन नाम के इस महिला पर केस दर्ज किया है। 

    हिंदू संगठन ने किया विरोध 

    इस मामले पर केस दर्ज करने के बाद अब महाकाल थाना पुलिस जल्द ही महिला को पूछताछ के लिए बुला सकती है। महिला ने महाकाल मंदिर के अंदर पिलरों के पास फिल्मी गानों पर डांस किया था। अब इस डांस पर बवाल मचा हुआ है। जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। साथ ही मंदिर के पुजारी भी इसका विरोध कर रहे थे। मंदिर के पुजारियों ने इसको लेकर साफ कहा था कि यह धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश है। 

    गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा

    इस घटना पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ”प्रदेश में धार्मिक स्थानों पर वीडियो बनाकर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर में महिला के वीडियो की घटना पर एसपी उज्जैन को महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

    महिला ने मांगी माफी  

    महिला ने मंदिर में डांस किया। इस घटना पर बेहद बवाल मचा। इस विवाद के बाद महिला ने इंस्टाग्राम से वीडियो डिलीट कर दिया था। साथ ही उसने क वीडियो जारी करके अपने इस हरकत पर माफी मांग ली है। लेकीन बात यहां नहीं रुकी। माफ़ी मांगने के बाद भी महिला को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।