
चंद्रपुर: सांप (Snake) कितना खतरनाक जीव है, यह बात तो सभी को पता है। इसके काटने से देश में न जाने कितनी मौतें हो जाती है। इन्हीं सांप में सबसे खतरनाक होता है किंग कोबरा (King Cobra) सांप, जिसके काटने पर शायद ही कोई इंसान बच पाए। इनसे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (King Cobra Viral Video) भी होते रहते हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बहुत ही अजीब और चौंका देने वाला है। इस वीडियो एक किंग कोबरा अंडे उगल रहा (Snake Started Egg Spewing) है।
दरअसल, यह वीडियो महाराष्ट्र के चंद्रपुर का है, जहां एक जहरीला कोबरा सांप एक के बाद एक 10 मुर्गी के अंडों को निगल गया था। बताया जा रहा कि रात में कोबरा एक घर के अंदर घुस गया था, जहां उसने मुर्गी के अंडों को निगल गया। फिर जब सर्पमित्र ने कोबरा को पकड़ा, तो सांप एक के बाद अंडों को उगलना शुरू कर दिया। इस पूरे मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो बेहद ही हैरान करने वाला है।
चंद्रपुर में एक कोबरा सांप को मुर्गी के अंडे चुरा कर खाना काफी महंगा पड़ गया. जहरीले कोबरा ने मुर्गी के 10 अंडो को निगल लिया फिर एक के बाद एक अंडे को अपने पेट से बाहर निकालने लगा. यह वीडियो हर किसी को हैरान कर देगा. pic.twitter.com/CXVcoLax2X
— vikas rajurkar (@rajurkar_vikas) June 29, 2021
सर्पमित्रों उमेश झीरे और तन्मय झीरे के अनुसार, यह एक जहरीला कोबरा सांप था, जिसकी लंबाई करीब 6 फीट है। बरसात का मौसम होने के कारण सांप घर में घुस गया था और भूखा होने के कारण वह मुर्गी को खाने की सोच रहा था, लेकिन सांप को देख मुर्गी वहां से भाग गई और सांप अंडों को खा गया। इस घटना मुर्गी के अंडों का नुकसान हो गया। सर्पमित्रों ने सांप को पकड़कर उसे सही सलामत जंगल में छोड़ दिया।