Swati
Photo Credit- Twitter/Swati Maliwal

    Loading

    नई दिल्ली : किसी दूसरे धर्म के लोगों को गाली देना या लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करना इन सब से जुड़ी खबरें आए दिन सुनने को मिलता है। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारें में बताने जा रहे हैं। जिसमें एक लड़की के साथ उसके धर्म की वजह से उसके साथ बदसलूकी की गई है। दरअसल, लड़की के साथ किए गए बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। जिसको लेकरअब दिल्ली महिला आयोग की टीम एक्शन में आ गई है।  

    आयोग के मुताबिक, वायरल हुए इस वीडियो में एक शख्स छोटी लड़की को गाली देते हुए नजर आ रहा है और हैरानी की बात तो यह है कि वीडियो में शख्स लड़की से उसके धर्म और भगवान को भी गाली देने के लिए कहता है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि वीडियो से तो ऐसा ही लग रहा है कि वह उसे बुरी तरह से पीटने की धमकी दे रहा है। जिसकी वजह से बच्ची वीडियो में काफी डरी और सहमी हुई दिखाई दे रही है साथ ही वीडियो में एक छोटे लड़के को भी डराया और धमकाया जा रहा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने खुद ही इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट के जरिए दी। 

    गौरतलब है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने खुद वीडियो का संज्ञान लेते हुए, दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच को नोटिस जारी किया है। जिसके तहत इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करने को कहा है। साथ की दिल्ली महिला आयोग ने वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने के लिए भी कहा हैं। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस की तरफ से उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगी है। जिसके तहत पुलिस को इस मामले में 29 जून 2022 तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट उपलब्ध कराना होगा।