एक्वैरियम में थी पति की सबसे प्यारी मछली, साफ नहीं किया तो गुस्साई पत्नी ने बना दिया ‘फिश फ्राई’

    Loading

    पत्नी ने अपने पति की करतूत से परेशान होकर जो किया उसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे। पत्नी ने गुस्से में टैंक से अपने पति के सबसे प्यारी मछली को निकला और डीप फ्राई कर दिया जिसे देख पति हतप्रद रह गया। ये वीडियो किस देश का है अब तक इसकी जानकारी नहीं है।  

    दरअसल कुछ दिन पहले कुर्नियावान नाम की महिला अपने पति से मछली के कांच के एक्वैरियम को साफ करने के लिए बोल रही थी पर पति टालमटोल कर रहा था। पति को सबक सिखाने के लिए महिला ने एक्वैरियम में रही दुनिया की सबसे महंगी चमकदार मछली जो पति बेहद प्यारी थी उसे बाहर निकाला और उसे तेल में डालकर डीप फ्राई कर दिया। जिसका महिला ने वीडियो भी बनाया और टिकटॉक पर शेयर कर दिया। जिसके बाद अब तक इसे करीब 40 लाख बार देखा जा चुका है। 

    महिला ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ”मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मेरे पति बार बार कहने के बाद भी एक्वेरियम को साफ करने का वादा कर उसे टालते रहे। हालांकि महिला ने मछली को फ्राई करने का कारण उसका बीमार होना बताया है। ऐसी ही एक घटना हाल ही में इंडोनेशिया में हुई थी।