Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    बेल्जियम: मां अपने बच्चे को कभी अकेला नहीं छोड़ती है। वह किसी भी हालत में अपने बच्चों की चिंता करती है ख्याल रखती है। इन दिनों एक ऐसी मां चर्चा में छाई हुई है। बेल्जियम की एक महिला हर किसी के लिए इंस्पिरेशन बनी है। महिला का नाम साराह तल्बी है। साराह के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं है। लेकिन उसके बावजूद वह अपनी जिंदगी बड़े खुशहाल तरीके से जीती है। वह अपने घर का सारा काम करती है। इसके अलावा वह अपनी दो साल की बेटी का बहुत अच्छे से एक मां की तरह ख्याल भी रखती है।

    साराह की लोगों को जिंदगी जीने के लिए एक मिसाल है। साराह अपना जीवन एक आम इंसान की तरह जीती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  38 वर्षीय साराह के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं होने के कारण उन्होंने  दोनों पैरों से काम सीख लिया और वह अपने परिवार के लिए पैरों से ही खाना बनाती है। साराह का कहना है कि उन्हें दोनों हाथ नहीं होने का कोई अफसोस नहीं है। साराह अपने पैरों से आसानी से कंप्यूटर चलाती है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sarah Talbi (@saritalbi)

    घर के वह सभी काम करती है, जो एक सामान्य महिला करती है जैसे अपने पैरों से अपने बाल झाड़ना, सब्जियां काटना। साराह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपनी दो साल की बेटी के साथ तस्वीरें शेयर की है। साराह कहती है कि मैं एक बच्ची की मां हूं. मेरे लिए ख़ुशी की बात है। मैं अपनी बच्ची का ध्यान रखती हूं।  अपने पैर से ही उसके लिए खाना बनाती हूं, उसे पैर से ही खिलाती हूं।  ज़िंदगी में कई परेशानियां आती हैं, ऐसे में हमें परेशानियों से नहीं घबराना चाहिए. हमें डटकर उसका सामना करना चाहिए।  साराह जिंदगी से हारे हुए लोगों के लिए एक  इंस्पिरेशन  है।