(Image-Facebook)
(Image-Facebook)

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है, कोई बेहद हैरतअंगेज होते है, तो कोई बेहद मजेदार होते है, जिसे देखकर हमारी हंसी नहीं रूकती। हम सब जानते है कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता, लेकिन फिर भी कई लोग ऐसे है जो शराब पिते है। वही ज्यादा शराब पिने से की तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी होती है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में दिखने के लिए मिल रहा है, जहां ज्यादा शराब का सेवन करने से एक शख्स सड़क पर ही उल्टी कर देता है, इसके बाद जो होता है वह और भी अजीब होता है। आइए जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में…. 

    शराबी शख्स करता है उल्टी

    यह वायरल वीडियो है ऑस्ट्रेलिया का जहां एक शख्स (Drunk man slip on own vomit video) के साथ भी शराब पीने के बाद ऐसा ही कुछ हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जी हां आपको बता दें कि एक फेसबुक पेज पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया जो लोगों को शॉकिंग भी लग रहा है और हंसने पर मजबूर भी कर दे रहा है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार ये वीडियो एडिलेड के हिंडले स्ट्रीट (Hindley Street, Adelaide), वूलशेड का है। यहां के एक सीसीटीवी कैमरे ने एक शख्स को कैद कर लिया जो एक बार से नशे की हालत में बाहर निकलता है और फिर वहीं सड़क पर ही उल्टी (Man vomit on road then slip on it video) कर देता है। 

     

    उल्टी पर फिसल गया शख्स 

    दरअसल रिपोर्ट के अनुसार यह मजेदार वीडियो 23 मार्च की शाम का है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि शख्स एक फेमस बार से नशे की हालत में निकलता है। जैसे ही वो बाहर कदम रखता है उसको उल्टी हो जाती है। जिस हिसाब से उसे उल्टी होती है, वो देखकर घिन भी आएगी और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर उसने कितनी शराब पी ली कि उसकी ऐसी हालत हो गई।  मगर ज्यादा शराब पीने के बाद उल्टी हो जाना आम बात है लेकिन  सबसे हैरानी की बात यह है कि उल्टी करने के बाद युवक अपनी ही उल्टी पर गिर भी जाता है। दरअसल नशे की हालत में वो एक कदम आगे बढ़ाता है और उल्टी पर फिसलकर गिर पड़ता है। 

     

    जमकर वायरल हो गया वीडियो

    अब ये वीडियो फेसबुक पर बहुत वायरल हो रहा है। बता दें कि इसे 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 36 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और 86 हजार से ज्यादा लोग वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। कई लोगों ने सामने टेबल पर बैठी दो महिलाओं का जिक्र किया जो इस पूरी घटना के दौरान अपनी जगह छोड़कर वहां से हिलीं भी नहीं। लोगों ने मजाक में लिखा कि ऐसा लगता है जैसे दोनों को ऐसी चीजों की आदत है।

    एक ने तो मजाक में ये भी लिख दिया कि अगर वो अमेरिका में होता तो वो बार पर केस कर देता क्योंकि वो बार के बाहर ही अपनी उल्टी पर गिर गया। शायद वो केस जीत भी जाता। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शख्स के हाथ में बियर है तो क्या पता वो सामने बैठी दोनों महिलाओं को जॉइन करने जा रहा हो। लेकिन जिस तरह से वो शराब पीने के बाद अपने ही उल्टी पर गिरता है तो लोगों की हंसी नहीं रूकती।