Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर कई सड़क दुर्घटनाओ के वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। कई बार सड़क दुर्घटना (Road Accident) कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते है। जिसे देखकर लोग सहम जाते है। सड़क दुर्घटना से बचने के लिए लोगों को हेलमेट पहने के लिए कहा जाता है। जिसे लोगों की सड़क दुर्घटना में जान बच सके। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    जिसमें एक शख्स की हेलमेट की वजह से जान बच सकी। अगर शख्स ने हेलमेट नहीं पहना होता तो उसकी जान चली जाती थी। यह सड़क दुर्घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर आप हेलमेट की अहमियत समझ जाएंगे कि आपकी जान बचाने के लिए एक हेलमेट काफी है।

    वीडियो में आप देख सकते है कि सड़क के किनारे पानी भरा हुआ है और एक परिवार बाइक पर जा रहा था। तभी सामने से एक ट्रॉली आती है और बाइक सवार का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर जाता है और  शख्स के ऊपर से गाड़ी का टायर चढ़ जाता है। लेकिन गनीमत है कि शख्स के हेलमेट पहनने की वजह से उसकी जान बच गई और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। यह वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।