Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    शादी (Wedding) के कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल  होते रहते है। जिसे देखकर लोग हंसी से लोट-पोट हो जाते है। शादी में सभी लोग एन्जॉय करते है, शादी में मजाक मस्ती करते रहते है। शादी में दूल्हा-दुल्हन (Groom and Bride) आकर्षण का केंद्र होते है। कई बार शादी में सबसे ज्यादा दूल्हा-दुल्हन ही मस्ती और शरारत करते दिख जाते है। उनकी शरारत  मेहमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। इन दिनों इस कड़ी से जुड़ा एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है।

    जिसमें दूल्हा-दुल्हन जयमाल की रस्मों के दौरन ऐसी मस्ती कर रहे है। जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। यह क्यूट कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि शादी की रस्में चल रही है। जयमाल के लिए दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हुए हैं।

    देखें वीडियो

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Aditya Jain (@djmanojevents_jaipur)

    तभी दूल्हे के दिमाग में शरारत सूझी और जैसे ही दुल्हन वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ती है, दूल्हा खुद को आगे-पीछे करने लगता है। इस दौरान दूल्हा, दुल्हन की हालत को देखकर क्यूट-सी मुस्कान भी देता रहता है। लेकिन दुल्हन भी काफी तेज निकली और उसने दूल्हे को आखिर वरमाला पहना ही दिया।

    शादी के मस्ती का वीडियो इंस्टाग्राम पर djmanojevents_jaipur नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर यूजर्स जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।