Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    हाथी (Elephant) को सबसे समझदार जानवर (Animal) माना जाता है। हाथी एक विशालकाय जानवर है। सोशल मीडिया (Social Media)  पर हाथी के मस्ती के कई मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। लेकिन जब हाथी को गुस्सा आ जाता है तो वह उतपात मचा देता है। वह गांवों के आसपास के इलाकों ने तबाही मचा देता है। हाथी को देखकर सभी लोग हैरान हो जाते है और अपनी जान बचाने लगते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर हाथियों का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जंगल में हाथियों को इंसानों को देखकर गुस्सा आ गया और उन्होंने उन्हें दौड़ा लिया। जंगल की दुनिया अलग होती है।

    जंगली जानवर कभी नहीं चाहते कि इनके इलाकों में इंसान घुस आये है। क्योंकि  इंसान की जंगलों में बढ़ती दखलंदाजी से जानवरों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। इसी कारण वह इंसानों को देखकर कई बार उनपर हमला कर देते है। इन दिनों हाथी का इंसानों को दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर  भारतीय वन सेवा अधिकारी साकेत ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि ‘अपनी ही भूमि में बेघर’ तेजी से घटते आवासों और तेजी से लुप्त हो रहे गलियारों का दुखद परिणाम. वीडियो में आप देख सकते है कि  कुछ लोग हाथियों के पास पहुंच जाते हैं, उनके रास्ते में खड़े होते हैं इसी बीच हाथियों को गुस्सा आ जाता है।

    हाथी ने जिस तरह से अपना गुस्सा दिखाया उससे पूरा जंगल ही उनकी आवाज से गूंज उठता है।  हाथियों का झुंड इंसानों के पीछे दौड़ पड़ता है। वीडियो पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि  पता नहीं हम जानवरों की जिंदगी में दखलअंदाजी करने पर क्यों तुले हुए हैं। वीडियो को लोग जमकर शेयर और लाइक कर रहे है।