(Image-Instagram-charlierousseau22)
(Image-Instagram-charlierousseau22)

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में ऐसे कई लोग है, जो शारीरिक रूप से विकलांग है, लेकिन उनका जज्बा और आत्मविश्वास उन्हें जीने के लिए प्रेरणा देते है, और वे दुनिया के लिए मिसाल बनते है, आज हम आपको एक ऐसे ही महिला कहानी बताने जा रहे है, जिसे जानकार आप भी आत्मविश्वास से भर जाएंगे , जी हां दरअसल आज हम जिसके बारे में बताने जा रहे है उस महिला का नाम चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) है। आइए जानते 

    संघर्षों से भरी कहानी

    आपको बता दें कि कनाडा की राजधानी ओटावा की रहने वाली 25 साल की चार्ली राउसि सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई हुई हैं। जी हां शरीर से दिव्यांग महिला चार्ली लाखों लोगों के लिए मिसाल बन रही है। दरअसल चार्ली राउसिउ का जीवन संघर्षों से भरा रहा है लेकिन ख़ुशी की बात ये है कि आज वह अपने अनोखे साहस से दुनिया के कई कोनों की सैर कर आ चुकी हैं। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते है कि 25 साल की चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) का एक हाथ नहीं है यही नहीं उनके दोनों पैर भी सामान्य नहीं हैं, फिर भी जिस जिंदादिली से वो जी रही है वह वास्तव में बेहद प्रशंसनीय है।

    ऐसी दुनिया में आई चार्ली राउसिउ

    जी हां चार्ली की कहानी बेहद अलग है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) का जीवन उनके पैदा होने से पहले ही संघर्षों से घिर गया था। मां छोटी उम्र के कारण चार्ली राउसिउ को जन्म नहीं देना चाहती थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अबॉर्शन की कोशिश होने के बाद वह सफल न हो सका और चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) ने जन्म लिया, इस तरह चार्ली दुनिया में आई।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝙲𝙷𝙰𝚁𝙻𝙸𝙴 𝚁𝙾𝚄𝚂𝚂𝙴𝙰𝚄 (@charlierousseau22)

    नन्हे पैरों से कर रही दुनिया की सैर

    जैसा की हमने आपको पहले ही बताया कि संघर्ष से भरे इस जीवन में चार्ली राउसिउ (Charlie Rausseau) ने इन 25 सालों में जिंदगी के हर मोड़ में अपने लिए कठिनाई देखी। चार्ली राउसिउ को कॉलेज के दिनों में परेशानी हुआ करती थी क्यों कि वह दूसरे लोगों से अलग थी। चार्ली राउसिउ दिखने में बेहद खूबसूरत हैं लेकिन उन्हें शारीरिक विकलांगता की वजह से कोई डेट नहीं करना चाहता। बहुत सी परेशानियों के बावजूद चार्ली राउसिउ ने कभी जीवन में हिम्मत नहीं हारी, बल्कि जीवन जीने का नया हौसला बुलंद किया। जी हां आपको बता दें कि चार्ली राउसिउ आज एक रेडियो हॉस्ट के रूप में कामयाब शख्स हैं।

    ऐसे जीती है जीवन

    बता दें कि चार्ली राउसिउ दुनिया घूमने का शौक रखती हैं। नन्हें- नन्हें पैरों से चार्ली राउसिउ अब तक यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom), मैक्सिको (Mexico)और ऑस्ट्रेलिया (Australia) की यात्रा कर चुकी हैं। अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं और दूसरे लोगों को भी जीने का एक नया तरीका सिखा रही हैं। उनकी तस्वीरों को देख दुनिया में कई लोगों को प्रेरणा मिल रही है।