Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जारी जंग खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बताना चाहते हैं कि रूस की तरफ से यूक्रेन पर नौवें दिन बमबारी की जा रही है। रूस-यूक्रेन जंग के बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर तरह-तरह के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पहले शव की तरह दिख रहे लोगों में से एक शख्स अचानक उठता है और फिर वापस कपड़े ओढ़ लेता है। यह वीडियो फेसबुक पर भी वायरल हो रहा है।
ज्ञात हो कि इस वीडियो को यूक्रेन का बताया जा रहा है। हालांकि ये पूरी तरह से गलत है। जांच में पता चलता है कि इस वीडियो का रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि यूजर्स इसे बड़ी तादात में सोशल मीडिया पर साझा कर इसे यूक्रेन का बता रहे हैं।
Behind the Scenes 😳😳 pic.twitter.com/4JR4by28Y9
— Yo Yo Funny Singh 🇮🇳 (@moronhumor) March 1, 2022
More propaganda by west:
A corpse came back to life during live reporting of human catastrophe by a Polish channel😅😂@srdmk01 pic.twitter.com/TOEesR1bxp— Kshitij 🇮🇳 (@jgdkshitij) March 1, 2022
कुछ यूजर्स की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि इस इवेंट को पोलैंड में शूट किया गया है-
About Ukraine
Attention! A FAKE STORY about a humanitarian catastrophe is being filmed in Poland right now.
Fortunately, the “fake-makers” “screwed up” on the air.
Unfortunately, a lot of videos from this category are expected. pic.twitter.com/tQexRRGR1B— Spriter (@spriter99880) March 1, 2022
गौर हो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ऑस्ट्रिया के विएना में 4 फरवरी को हुए प्रदर्शन का है। जिसमें प्रदर्शन करने वाले लोग मौसम बदलाव की नीतियां बदलने की मांग के साथ इस तरह कफन ओढ़कर लेटे हुए पड़े हैं। ऐसे में हम आपसे अनुरोध करेंगे आप इस तरह के फेक वीडियो को साझा करने से बचे।
वहीं रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका ने नए प्रतिबंध का ऐलान किया है। अमेरिका ने रूस के दिग्गज कारोबारियों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निकट सहयोगियों पर नए प्रतिबंध की घोषणा की है। यह एक्शन यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद उसे अलग-थलग करने की दिशा में लिया गया।