Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    हर कपल के लिए माता-पिता (Mother and Father) के बनने का एहसास बहुत खास होता है। माता-पिता के लिए पहली बार अपने बच्चे को गोद लेने का एहसास खास होता है। इन दिनों ऐसा ही वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें एक पिता अपने नवजात बच्चे को पहली बार गोद में लेते हुए इतना इमोशनल हो गए। वह रोने लगे। उनका पहली बार बच्चे को गोद में लेने की खुशी में उनके आंखों से आंसू आ गए।

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लग रहा है कि वीडियो किसी अस्पताल का है और एक शख्स कुर्सी पर बैठा हुआ है। डॉक्टर शख्स के नवजात बच्चे को लेकर जैसे ही आता है। बच्चे को गोद में लेने के लिए शख्स बेसब्री से इंतजार करने लगता है और वह बहुत इमोशनल हो जाता है।

    डॉक्टर ने शख्स की गोद में उसके बेटे को देते हुए कहा अपने बेटे को लीजिए। इसके बाद नवजात की गोद में उसे सौंप दिया। बच्चे को गोद में लेकर वह शख्स इतना भावुक हो गया कि उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यह वीडियो देखकर आपके आंखों में भी आंसू आ जाएंगे।

    वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि पहली बार पिता ने अपने नवजात बच्चे को गोद में पकड़ा है।यह खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।