नई दिल्ली : आग (Fire) से जुड़ी खबरें तो आपने कई सुनी और देखी होगी मगर आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। वो जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। वाशिंग मशीन का इस्तेमाल लगभग हम सभी अपने घरों में करते हैं। क्योंकी इसकी मदद से कपड़ों की धुलाई करना काफी आसान हो जाता है और कम समय और कम मेहनत से हम आसानी से कपड़े धुल लेते हैं।
मगर सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखकर शायद आप आगे से वाशिंग मशीन में कपड़े धुलने से पहले हजार बार सोचेंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अपने कपड़े धोने और सुखाने के बाद कमरे से निकल रहा है। हालांकि, इस दौरान मशीन चालू होता है और उसमें कपड़े भी धोता हैं।
जैसे ही वो बाहर निकलता है उसके कुछ ही सेकंड में वाशिंग मशीन में आग लग जाती है। जी हां, एक भयानक विस्फोट होता है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास कोई भी होता तो घायल हो सकता था। हालांकि, कुछ ही सेकंड पहले वाशिंग मशीन के पास से हट जाने की वजह से शख्स बाल-बाल बचता दिख रहा है।
Someone didn’t check their pockets pic.twitter.com/MjpK5mPba7
— OnlyBangers (@OnlyBangersEth) April 2, 2023
गौरतलब है कि अगर शख्स के एक सेकंड भी बाहर निकलने में देरी होती तो यह शख्स गंभीर रूप से घायल हो सकता था। शायद उसकी जान भी जा सकती थी। बता दें कि इस वीडियो को बैंगर्स द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिसे 4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। फिलहाल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।