Photo - Social Media
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : आजकल लोग जितने स्मार्ट होते जा रहे हैं। उससे ज्यादा स्मार्ट जालसाज होते जा रहे हैं। अब तो धोखाधड़ी करने वाले लोग भी अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे फेमस यूट्यूबर (YouTuber) के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसने अपने फॉलोअर्स (Followers) से करीब 400 करोड़ रुपये का धोखाधड़ी किया है। इस खूबसूरत लड़की की काली करतूत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। 

    दरअसल, इस लड़की का नाम नथामोन खोंगचक (Natthamon Khongchak) है। जो एक फेमस यूट्यूबर है। नथामोन खोंगचक एक अनुभवी विदेशी मुद्रा की व्यापारी होने का दावा करती है। यूट्यूब पर इसके 8 लाख 47 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और ये एक बेहद लोकप्रिय YouTube चैनल की मालिक भी है। साथ ही इंस्टाग्राम पेज पर भी 3 लाख 10,000 फॉलोअर्स हैं। अब आप खुद भी इस लड़की के पॉपुलरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं। 

    ऐसे किया फ्रॉड 

    नथामोन खोंगचक ने लोगों को फंसाने के लिए एक जाल बनाया। जिसके तहत उसने अपने फॉलोअर्स से अपने खाते में पैसे जमा करने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि जो पैसे डालेंगे उन्हें 3 महीने के बाद डाले हुए पैसों का 25%, 6 महीने के बाद 30% और 12 महीने के बाद 35% वापस मिल जाएगा। लोगों ने उसकी बात पर यकीन कर पैसे डाल दिए। जिसके बाद लोगों का मानना ​​है कि यूट्यूबर 2 महीने से उनके 400 करोड़ रुपए लेकर फरार है। यह बात तब सामने आई जब उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया।