
नई दिल्ली. वैसे तो मछली (Fish) खाने के शौकीन कई लोग होते है। अब हम में से कोई इन्हें पकाकर खाता है तो कोई बढ़िया से फ्राई करके खाता है। लेकिन जानब दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं, जहां लोग कच्ची मछलियां खाने में भी कोई ख़ास परहेज नहीं करते हैं। जैसे जापान का सी फूड वाला सुशी । जी हाँ, सी फूड (Sea Food) के तौर आज लोग कच्ची मछलियां भी खा जाते हैं।
इसी के चलते विदेशों में ज्यादातर होटलों में कई किस्म की मछलियां सर्व होती हैं। जिनमें कई बार जिंदा मछलियां भी प्लेट में आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें प्लेट में सर्व की गई अचानक एक मछली अचानक जिंदा हो जाती है और अपना छोटा सा मुंह खोल देती है। अब ये वीडियो देखकर हर कोई हैरान है।
View this post on Instagram
आप देखें तो इस वीडियो में दिखाया गया है कि प्लेट में कुछ सलाद और उसके साथ कुछ मछलियां रखी हैं। अब जैसे ही शख्स उन्हें खाने को बढ़ता है लेकिन इससे पहले वो मछली को अपने मुंह के पास ले जाता है, कि अचानक मछली जिंदा हो जाती है और अपना मुंह खोल देती है। साथ ही वह मुंह खोलते ही मछली कांटे को कसकर पकड़ भी लेती है, शख्स उसे अपनी ओर खींचता है, लेकिन वो मछली उसे छोड़ने के लिए कतई तैयार नहीं है।
अब इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी जोर शोर से शेयर किया गया है।इतना ही नहीं इस वीडियो को अब तक 93 हजार बार लाइक भी किया जा चुका है। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर अपने कमेंट्स भी कर रहे हैं। तो क्या आप तैयार हैं ऐसी कोई जिन्दा मछली खाने के लिए!