Picture Credit: Screengrab
Picture Credit: Screengrab

    Loading

    महाराष्ट्र : आज तक अपने सास-बहु के नोकझोंक के कई मामले सामने आते रहते है। सोशल मीडिया पर सास बहू के झगड़े के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती है। लेकिन इन दिनों महाराष्ट्र से सास बहू की ऐसी कहानी सामने आई है। जिसने सास बहू के बीच के रिश्ते के बारे में कुछ अलग ही नजरिया दिया है। जिसके बारे में सुनकर सभी लोग हैरान रह गए।

    महाराष्ट्र के वाशिम की एक सास ने अपनी बहुओं को 3 दिन उनकी पूजा लक्ष्मी की तरह करती है। अपनी बहुओं को 3 दिन तक लक्ष्मी की तरह ही रखती है कोई काम नहीं करने देती है। सास गौरी पूजन के समय हर साल अपनी बहुओं को  लक्ष्मी के रूप में पूजती है। उनकी सेवा करती है। वाशिम में रहने वाली सिंधुबाई सोनुने करीब 3 से 4 वर्षों से लगातार ऐसा कर रही है कि वह गौरी पूजन के 3 दिन अपनी बहुओं को सजाती है और उनकी पूजा, सेवा करती है।

    बहुओं के पैर धोती है उनका आशीर्वाद लेती है। सिंधुबाई लोगों के लिए एक मिसाल बन गई है। वह अपनी बहुओं को बेटी की तरह मानती है उनकी सेवा भी करती है और काम में उनकी मदद भी करती है। उनकी वजह से आज उनके घर का माहौल बहुत खुशहाल है।

    उनके घर में साक्षात् लक्ष्मी रहती है। उनकी बहुएं भी अपनी आप से बहुत खुश है। अगर हर सास बहू के बीच ऐसा रिश्ता हो किसी घर में कलह नहीं होगा। सिंधुबाई लोगों के लिए के मिसाल बन गई है।