मिल गई दयाबेन की कार्बन कॉपी, वीडियो देखकर लोगों ने कही ये बात…..

    Loading

    नई दिल्ली : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन को भला कौन नहीं जानता। इस मशहूर टीवी शो के सभी कलाकार बेहद फेमस है। हर एक किरदार लोगों के जेहन में छाया हुआ है। दया बेन इस शो का मुख्य किरदार है। हम सब जानते है अब दयाबेन शो में नजर नहीं आ रही है, प्रशंसक उन्हें काफी मिस कर रहे है। ऐसे में एक छोटी दयाबेन सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसका वीडियो बहुत वायरल हो रहा है….. 

    छोटी दयाबेन छाई 

    इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटी दयाबेन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।  छोटी बच्ची की एक्टिंग देखकर हर कोई यही कह रहा है के अरे ये तो दयाबेन की कार्बन कॉपी है। आपको बता दें की वायरल हो रहे इस वीडियो में दया बेन की नन्ही फैन दया बनी नजर आ रही है। जो बेहद क्यूट है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani)

     

    9 साल के बच्ची की शानदार एक्टिंग 

    इस वायरल वीडियो में 9 साल की सुमन परी हू-ब-हू दया जैसी एक्टिंग करती है।जिसे देखकर आप भी कहेंगे अरे भाई ये तो ओर्जिनल लग रही है। वह दया की तरह नकल करती हुई कहती है,अंजलि भाभी ये नवरात्रि का त्योहार है। इसमें तो नाचते हैं, कूदते हैं और आप कह रही हैं कि अंताक्षरी खेलते हैं-बैठे बैठे क्या करें करना है कुछ काम। 

    दरअसल इस शानदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर disha.vakani नाम के फैन पेज ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है – कैसी लगी आपको हमारी 9 साल की छोटी सी दयाबेन सुमन ?

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani)

     

    लोगों किये कमेंट्स

    इस बच्ची की एक्टिंग को लोग बहुत पसंद कर रहे है। छोटी दयाबेन की एक्टिंग देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा  – इसे ही शो में कास्ट कर लो। एक अन्य यूजर ने लिखा – इस बच्ची का टैलेंट कमाल का है।  हालांकि, कई लोगों का ये भी कहना है कि दया बेन की जगह कोई नहीं ले सकता। इस तरह लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।