(Image-Gregor Stewart)
(Image-Gregor Stewart)

    Loading

    नई दिल्ली: कई बार कुछ ऐसी खबरे हमें सुनने में आती है जिसपर हम भरोसा नहीं कर सकते,  कुछ ऐसा ही मामला अब स्कॉटलैंड (Scotland) से भी सामने आया है। दरअसल यहां रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि उसके पास एक ऐसा गुड्डा है, जिसका मुंह अपने आप खुलता और बंद हो जाता है। इस गुड्डे की उसने इसकी तस्वीर भी शेयर की है। आइए जानते है आखिर क्या है पूरा मामला.. 

    4 साल पहले खरीदी थी ये डॉल 

    दरअसल स्कॉटलैंड में रहने वाले  एक 51 साल के ग्रेगोर स्टीवर्ट ने अपने इस भुतहा डॉल की कहानी लोगों से शेयर की।उन्होंने इस भुतहा डॉल के बारे में  बताया कि आज से चार साल पहले उसने ये डॉल कैलिफोर्निया, अमेरिका से खरीदी थी। ग्रेगोर ने बताया कि इसकी पुरानी मालकिन इस डॉल को किसी ऐसे शख्स को बेचना चाहती थी जो उससे काफी दूर रहता हो। ऐस में उसे पता चलाए कि ग्रेगोर स्कॉटलैंड में रहते हैं, तो झट से उसने डॉल बेच दी। अब चार साल के बाद ग्रेगोर को डॉल के बारे में काफी अजीबगरीब चीजें अनुभव हो रही है। 

    गुड्डा अपने आप खोल देता है मुंह

    इस बारे में ग्रेगोर ने बताया कि ये डॉल, का नाम उन्होंने अंकल हर्ब रखा है, चौंकाने वाली बात यह है कि वह अपना मुंह खुद खोलता और बंद करता है। लेकिन आपको बता दें कि डॉल के अंदर ऐसी कोई मशीन नहीं लगी है, जो उसे मुंह खोलने या बंद करने में मदद करती है। बता दें कि डॉल ख़ास मौकों पर मुंह खोलती है। जब वो अपने साथ हुई किसी चीज से खुश नहीं है, तो अपना मुंह खोल देती है। जैसे अगर डॉल को उसके केस में बंद रख दिया जाता है तो वो गुस्से में मुंह खोल देता है। केस से बाहर निकालते ही उसका मुंह बंद हो जाता है। 

    अब ऐसा है भूत 

    आगे ग्रेगोर ने बताया कि डॉल के अंदर मौजूद भूत उससे खुश है। वो पहले शाहिद लोगों को नुकसान पहुंचाता था क्यूंकि उसकी कोई पहचान नहीं थी। उसकी पुरानी मालकिन उसे बंद रखती थी। लेकिन ग्रेगोर ने उसे एक नाम दे दिया है। इस वजह से डॉल के आसपास काफी पॉजिटिव एनर्जी है।  ग्रेगोर के मुताबिक़, ये सिर्फ लोगों के साथ रहना चाहता है। इसके पुराने मालिक इसे बंद रखते थे। इस वजह से वो उन्हें डराता था। लेकिन अब ये बिलकुल सेफ है। वकाई में शख्स ने गुड्डे की जो कहानी बताई वह बेहद डरावनी है।