शख्स का अनोखा टैलेंट, महज़ चंद सेकंड में पहने इतने सारे मास्क, बन गया रिकॉर्ड- देखें वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: आज के समय में दुनियाभर में कोरोना (Coronavirus)  का संकट छाया हुआ है। इसकी रफ़्तार ज़रूर धीमी हो गई है, लेकिन अभी पूरी तरह इससे छुटकारा नहीं मिला है। ऐसे में आज भी सरकार और कोरोना गाइडलाइन्स (Corona Guidelines) ये ही कहता है कि चेहरे पर मास्क (Mask) ज़रूर पहने और बिना मास्क के बाहर न निकलें। वहीं आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बात कर रहे हैं, जिसने महज़ कुछ सेकंड में इतने सारे मास्क अपने चेहरे पर पहन लिया, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। 

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर ऐसे कई दिमाग फिरा देने वाले विश्व रिकॉर्ड अक्सर साझा किए जाते हैं। कुछ ऐसा ही है ये थ्रोबैक वीडियो, जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

    दरअसल, कुछ महीने पहले एक लड़के ने चेहरे पर सबसे ज्यादा मास्क पहनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वहीं अब, जॉर्ज पील नामक शख्स ने महज़ 7.35 सेकंड में अपने चेहरे पर 10 मास्क लगा दिए, जिससे उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आ गया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

    इस वायरल वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे पील एक के बाद एक 10 मास्क अपने चेहरे पर लगा रहे हैं। उनकी यह फुर्ती और स्पीड लोगों को काफी पसंद आ रही है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘सबसे तेज़ समय में 10 सर्जिकल मास्क लगाने का रिकॉर्ड। जॉर्ज पील ने 7.35 सेकेंड में 10 मास्क लगाए।’ इस वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है। साथ ही लोग इसे देखकर कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।