Harry Potter
Harry Potter

    Loading

    फिल्मों के कुछ किरदार ऐसे होते है। जिसे लोग नहीं भूलते है और कुछ किरदार लोगों के पसंदीदा होते है। जिसे लोगों उनके किरदार की एक्टिंग करते है। बच्चों का फेवरेट किरदार और बच्चों की फेवरेट फिल्म हैरी पॉटर अब एक बार फिर चर्चा में छाई हुई है। हैरी पॉटर का किरदार लोगों के जेहन से नहीं जाता। बच्चे तो बच्चे बड़े भी इस फिल्म के दीवाने है। हैरी पॉटर फिल्म की तगड़ी फैन होंगे है। लेकिन आज तक आप सभी ने ऐसे फैन आज तक नहीं देखा होगा।

    जिसने अपने बाथरूम को हैरी पॉटर फिल्म की तरह जादुई बना दिया होगा। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों पर फिल्म का कैरेक्टर का ऐसा चढ़ेगा किसी ने नहीं सोचा होगा। एक महिला फिल्म से इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने अपने बाथरूम को  जादुई जगह में तब्दील करने की ठान ली।

    महिला ने अपने टॉयलेट को फिल्म में दिखाए गए टॉयलेट जैसा बना दिया जिसे “बोगवर्ट्स” कहा जाता है। बता दे कि यह 40 वर्षीय महिला विगन की रहने वाली उसका नाम क्लेयर स्टेफनी है। इस बाथरूम को जादुई लुक देने में उसने अपने पार्टनर की मदद ली। महिला और उसके पार्टनर ने बोगवर्ट्स की तरह छोटे से बाथरूम में ऊपर से नीचे तक जादुई चीजों की प्रतिकृति लगाई।

    हर चीज में जादुई अंदाज में दिखाया है। जो हैरी पॉटर फिल्म से इंस्पायर है। महिला ने इस बारे में बताया कि मैं शुरू से ही हैरी पॉटर से प्यार करती रही हूं. “यह इतना जादुई है कि यह आपको दूसरी दुनिया में ले जाता है, जो कि मेरे लिए यकीनन बेहद मजेदार है।