खिलौने के प्यार में पागल हुई लड़की, बनाया Boyfriend और अब ऐसे करती है रोमांस

    Loading

    आज के समय में कई तरह के अजीबोगरीब ख़बरें (Weird News) सामने आती हैं, जो काफी हैरान (Shocking News) करने वाली होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी इंसान से नहीं बल्कि एक खिलौने के प्यार (Woman fell in  Love With Toy) में पागल है। जी हां, जानकार काफी हैरानी होगी, लेकिन ये सच है। इस महिला को एक खेलने वाले प्लेन (Woman Love Toy Plane) से बेपनाह मोहब्बत है। यह महिला हंगरी (Hungary News) में रहती है, जो बुडापेस्ट में रहने वाली 28 साल की सैंड्रा है। 

    द मिरर की खबर के मुताबिक, महिला को टॉय प्लेन से इतना प्यार है कि वह इसके बिना रह नहीं सकती हैं। सैंड्रा अपने खिलौने वाले प्लेन को वो प्यार से Luffancs बुलाती हैं। इस खिलौने को उसने इसी साल जनवरी में 60 हजार रुपये में खर्च कर ख़रीदा था। इस प्लेन को खरीदने के बाद यह महिला इसके प्यार में पड़ गई। सबसे ज़्यादा अजीब बात यह है कि महिला इस जहाज के लिए बचपन से पागल रहती थीं। 

    3 साल की उम्र से ही सैंड्रा को खिलौने वाले जहाजों से प्यार हो गया था। जिसके बाद वह हमेशा ये ही खिलौना खरीदना पसंद करती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला को प्लेन से इतना प्यार है कि वह इसके चक्कर में एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ गईं। उन्होंने पिछले साल 2021 में एविएशन इंडस्ट्री में नौकरी ढूंढ ली। वह प्लेन से इतना प्यार करती हैं कि इस खिलौने वाले प्लेन को अपने साथ बिस्तर पर लेकर सोती हैं और उसे सुबह-शाम Kiss भी करती हैं।

    जानकारी के मुताबिक, सैंड्रा का पिछले साल ही उनके बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था। जिसके बाद वह खिलौने वाले प्लेन के साथ ही रिलेशनशिप में आ गईं। उन्होंने अपने प्लेन लूफैंक्स को अपना सोलमेट बना लिया। सैंड्रा का कहना है कि, वह उससे बेहद प्यार करती हैं, वह बहुत ही खूबसूरत है, वह अपने प्लेन के साथ रोमांस भी करती हैं, सतह ही उसके बाद काफी इंटिमेट मोमेंट भी शेयर करती हैं।