(Image-Twitter-@TansuYegen)
(Image-Twitter-@TansuYegen)

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां रोज कई तरह के वीडियो सामने आते है, किसी वीडियो को देख हंसी छूट जाती है तो किसी वीडियो को देख आंखें खुली की खुली रह जाती है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आएं है, जिसे देख आपको आंखें फटी की फ़ाति रह जाएगी। वैसे तो स्ट्रीट फूड्स से जुड़े कई वीडियो आपने देखें होंगे लेकिन ये वीडियो उससे भी एक लेवल आगे का है। 

    जी हां इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में नूडल्स बनाने वाली एक लड़की नजर आ रही है। जिसमें वो जिस स्टाइल से नूडल्स बना रही हैं वो करोड़ों लोगों को हैरान किए हुए है। जी हां इस लड़की का नूडल्स बनाने का अंदाज बाकी लोगों से काफी अलग है, जिसे देख हर को दंग है। 

    तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की सड़क पर खड़े होकर नूडल्स बना रही है। वो डांस करते हुए नूडल्स बना रही हैं।  इतना ही नहीं बल्कि होश उड़ा देने वाला नजारा तो ये है कि इसी बीच वो नूडल्स की गरम कढ़ाई को घूमा भी देती है। आसपास कई लोग खड़े महिला को इस दौरान देख रहे हैं। महिला डांस भी कर रही है। वो हाथ से कढ़ाई उठाती है और फिर झूमने लगती है, जो देखने में बहुत ही होश उड़ा देने वाला है। 

     

    बारे में आपको बता दें लोगों को डांस करते हुए लड़की का नूडल्स बनाना  सोशल मीडिया यूजर्स को बड़ा पसंद आया है। वो लड़की का डांस और नूडल्स बनाने का अनोखा तरीका देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, इस वीडियो को लोगों ने बाहत पसंद किया है।