सोशल मीडिया (Social Media Viral Video) पर जानवरों से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो दिलचस्प होते हैं वहीं कुछ वीडियो आपको हैरान कर देते हैं। जिसे देखकर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। हालही में एक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें बंदर और बकरी (Monkey and Goat love Viral Video) की दोस्ती देखी जा सकती है। दोनों का शहतूत खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। यकीनन आपको ये वीडियो पसंद आएगा।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जंगल में है और हाथ में शहतूत (Monkey Goat Friendship) लेकर बकरी को बुला रहा है। शख्स की आवाजा सुनकर जंगल की ओर से बकरी दौड़ते हुए आती है। खास बात ये है कि बेबी बकरी ने बंदर के बच्चे को गले से चिपककर लटका हुआ है। बकरी शख्स के हाथ में रखी शहतूत लेकर खाने लगती है, फिर बंदर भी एक शहतूत एकर बकरी के पीठ पर चढ़ जाता है और दोनों खाने लगते हैं।
Am I high right now what is happening pic.twitter.com/itBaV1XUNK
— Kristi Yamaguccimane (@wapplehouse) September 26, 2021
बता दें कि इस वीडियो को Kristi Yamaguccimane (@wapplehouse) नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। लोग दो छोटे जानवरों के बीच अविश्वसनीय प्यार को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 13 लाख यूव्ज और 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले है। 1 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किया है।