neeraj-chopra
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली.  आज टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Gold Medalist Neeraj Chopra) देश के एक बड़े सुपरस्टार के रूप में स्थापित हो चुके हैं।  अब तो दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले नीरज चोपड़ा जिस भी मंच पर होते हैं, अपनी दिलेरी और बेबाक बातों से सबका दिल जीत लेते हैं।  इसी क्रम में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video of Neeraj Chopra) पर वायरल हो रहा है। अपने इस वीडियो में नीरज चोपड़ा ने एक घटना का भी ज़िक्र किया, जिसे सुनने के बाद आप भी एक बार तो जरुर कह उठेंगे – वाकई में हमारा नीरज निडर हैं।  

    हालाँकि नीरज चोपड़ा के कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल (Social Media Viral Video) होते रहते हैं।  कभी हिन्दी में उनके इंटरव्यू को लेकर, तो कभी उनके सामने बाराती वाला डांस।  आज सुचना के हर माध्यम में नीरज चोपड़ा छाए हुए हैं। 

    क्या है Video में 

    अगर गौर से आप इस विडियो को देखेंगे तो आप पाएंगे की कैसे नीरज चोपड़ा एक मंच पर बैठकर एक घटना के बारे में बता रहे हैं।  इसमें वो अपनी एक यात्रा का वृतांत बयान कर रहे हैं।  विडियो में नीरज चोपड़ा बता रहे हैं कि, “अबु धाबी से हमने फैंकफर्ट के लिए फ्लाइट ली थी।  उस यात्रा में 10-15 सेकंड के लिए फ्लाइट की लाइट चली गई थी।  उसी समय फ्लाइट बहुत तेजी से नीचे जा रही थी।  ऐसे में लोग घबरा कर रो रहे थे।  वहीं कुछ बच्चे परेशान हो रहे थे।  मैंने हेडफोन लगाया हुआ था, जैसे ही मैंने हेडफोन को हटाया तो मुझे अपने आस पास लोगों की रोने की आवाज़ आई।  मैं अपने फिजियो के साथ बैठा था।  मैंने कहा- यार चिल्लाने और परेशान होने से कुछ नहीं होगा।  जिसको जाना है, वो तो जरुर जाएगा ही। 

    बता दें कि इस वीडियो को @s. s.r_insta नाम के एक इंस्टाग्राम यूज़र ने अपने अकाउंट पर साझा भी किया है।  इस वीडियो को करीब 1 लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूज़र ने तो यह भी लिखा है कि- ये दिलेर इंसान कितना बहादुर है, वहीं इस वीडियो पर दूसरे यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- अरे भाई! आर्मी का बंदा है, ये तो होना ही था।  इस प्रकार अब अनेक यूजर इस विडियो पर अपने कमेंट दे रहे हैं।