Pic Credit: Twitter
Pic Credit: Twitter

    Loading

    इंटरनेट की दुनिया में आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Vdieo) होते हैं, जो तहलका मचा कर रख देते हैं। जिन्हें देख लोग हैरान हो जाते हैं और यह वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि दुनिया में ऐसा भी हो सकता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर ज़ोरो-शोरो से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक छोटे से कछुए (Tortoise) का है, जिसे देख आधी दुनिया दंग रह गई है। यह एक बीटल (Beetle) है, जो वायरल हो रहे हैं। 

    दरअसल, गोल्डन रंग के यह छोटे-छोटे कछुए (Golden Tortoise Beetles) लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। आमतौर पर कछुए दिखने में काफी बड़े होते हैं, लेकिन इन कछुओं ने लोगों का दिल जीत लिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये छोटे कछुए हवा में उड़ते भी हैं। इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस (Indian Forest Services) अफसर सुशांत नंदा  (Susanta Nanda) ने शेयर किया है। 

    इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कई बार जो चमकता है वही सोना होता है। यह बीटल दक्षिण पूर्व एशिया (Southeast Asia) में पाया गया है।’ वायरल वीडियो में दिख रहे छोटे गोल्डन टॉरटॉइस बीटल को लोगों ने पहली बार देखा है। जिसके बाद इसके बारे में लोग अब जानने के लिए बेहद इच्छुक हैं। इस वीडियो को अब तक 11 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा है, वहीं 1 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।