Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    शादी (Wedding) से जुड़े कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया(Social Media)  पर वायरल होते रहते रहे है। शादी में मौज-मस्ती का माहौल रहता है। सभी लोग खूब एन्जॉय करते है। ऐसे शादी में दूल्हा-दुल्हन भी कई शरारत और मस्ती करते दिख जाते है। शादी में दूल्हा-दुल्हन आकर्षण का केंद्र होते है। लेकिन कई बार वो ऐसी हरकत या शरारत कर देते है। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। इन दिनों इस कड़ी से जुड़ा एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है।

    जिसमें दुल्हन अपनी शादी छोड़कर शादी की टेंशन छोड़कर मजे से गोलगप्पे खा रही है। दुल्हन की शादी में हरकत देखकर आपको हंसी आ जाएगी। लड़कियों को गोलगप्पे खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में दुल्हन भी अपनी शादी में गोलगप्पे देखकर आपने आपको कंट्रोल नहीं कर पाई और वह दुल्हन के लहंगे में सजीधजी वह गोलगप्पे के स्टॉल पर गोलगप्पा खाने पहुंच गई।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by WedAbout.com (@wedabout)

    वीडियो  में आप देख सकते है कि एक दुल्हन को गोलगप्पों की इतनी याद आई कि वह स्टेज से दौड़कर सीधा गोलगप्पे खाने पहुंच गई और गोलगप्पे खाने के बाद वापस स्टेज पर चली गई। दुल्हन गोलगप्पे खाने  इतनी खुश दिख रही है कि खुशी छिपाए नहीं छिप रही है। ऐसा लग रहा है कि जैसे उसे गोलगप्पों का ही इंतजार था और उनके मिलते ही उसे मजा आ गया।

    दुल्हन का यह मजेदार  लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर  wedabout नाम के अकाउंट से  शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि जब दुल्हन शादी के मंडप से निकली गोलगप्पे लेने के लिए! वीडियो देखकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।