दोस्त की शादी में शख्स ने दिया अनोखा गिफ्ट, दूल्हे की हुई हालत खराब, छूटे पसीने

    Loading

    अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल (Wedding Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो अनोखी शादी के होते हैं, तो कुछ अनोखी रस्मों के। कभी-कभार तो ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं जहां दूल्हे या दुल्हन के दोस्त अजीबोगरीब हरकतें करते नज़र आते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बेहद ही मज़ेदार है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे ‘दोस्त कभी सुधर नहीं सकते।’

    शादियों में सबसे ज़्यादा मज़ा करते दोस्त ही नज़र आते हैं। कई बार तो वो इस तरह से मजाक कर बैठते हैं, जिससे शादी का पूरा माहौल मजाकिया हो जाता है। यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। जिसमें एक दूल्हे का दोस्त उसकी दुल्हनिया के सामने मजाक करता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Niranjan Mahapatra (@official_niranjanm87)

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ एक दोस्त है। उस दोस्त ने दूल्हे को एक गिफ्ट दिया। जिसके बाद दूल्हा उस गिफ्ट को अनपैक करना शुरू कर देता है। दूल्हा बड़ी मेहनत के साथ गिफ्ट बॉक्स खोलता है, लेकिन काफी देर तक मेहनत करने के बाद भी उसके हाथ खाली रह जाते हैं। जिसे देखकर स्टेज पर मौजूद सभी लोग हसने लगते हैं। आपको बता दें कि वो बॉक्स पूरी तरह से खाली होता है।

    इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम निरंजन महापात्रा नामक शख्स ने शेयर किया है। इस वीडियो को देख हर कोई इसे काफी पसंद कर रहा है। वहीं कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कितनी भी कोशिश कर लो लेकिन ये दोस्त नहीं सुधरने वाले।’