Image-Instagram-himalayanrootz
Image-Instagram-himalayanrootz

Loading

नई दिल्ली: शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसके बावजूद भी दुनिया में ज्यादातर लोग इसका सेवन करते। कुछ लोग ऐसे भी कहते है कि एक थोड़ी मात्रा में शराब पीना मेडिसिन का काम करती है। लेकिन आजकल लोगों को शराब की लत में डूबा देखा जा सकता है। इसी बीच कुछ लोग ज्यादा शराब पीने के कारण नशे की हालत में कुछ अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आ रहे हैं, जो उनके जान पर भी बन आती है, और कई बार हंसी भी छूट जाती है। जी हां हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते है इस वीडियो के बारे में… 

नशे में धुत गिरा आग में 

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ दोस्त रात के अंधेरे में एक जगह पार्टी करते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह नशे में नजर आ रहे हैं। वीडियो में पार्टी के साथ-साथ जगह-जगह अलाव भी देखा जा सकता है। लेकिन तभी यहां अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे यूजर्स हैरान रह जाते हैं। वीडियो में नशे में धुत एक शख्स सीधे आग में गिरता हुआ नजर आ रहा है। जिसे देख हर कोई घबरा जाता है। 

यूजर्स भी रह गए दंग 

वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। इसे इंस्टाग्राम पर हिमालयन रूट्स नाम के पेज पर शेयर किया गया। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ बच्चे शराब के नशे में आग के पास बैठे हुए हैं। इसी बीच एक युवक शराब के नशे में खड़ा हो जाता है और अपना संतुलन खो देता है। इसके बाद वह होश खो बैठता है और सीधे आग पर गिर जाता है। इस नजारे को देखकर यूजर्स के भी पसीने छूट गए।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HIMALAYAN ROOTZ 🇮🇳 (@himalayanrootz)

 

बाल-बाल बची जान 

गनीमत यह रही कि जब युवक आग में गिरा तो उसके दोस्त ने तुरंत उसे उठाकर जलने से बचा लिया। वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो सभी को हैरान कर रहा है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वही कुछ यूजर्स ने इसे चौंकाने वाला बताया है। कुछ यूजर्स इस पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वहां कोई और न होता तो सुबह तक पकौड़े बन जाते।’