दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जो कई तरह की शारीरिक दुर्बलता (Physical Infirmity) से जूझ रहे हैं। लेकिन, ऐसा कहा जाता है न कि अगर कुछ करने का जज़्बा हो तो कोई भी मुश्किल उसका रास्ता नहीं रोक सकता है। फिर चाहे वह मुश्किल उसकी शारीरिक दुर्बलता ही क्यों न हो। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप ज़रूर इस बुज़ुर्ग पर गर्व करेंगे और इसके जज़्बे को सलाम करेंगे।
कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी शारीरिक दुर्बलता को सहानुभूति लेने का जरिया बना लेते हैं और ज़िंदगीभर अपना दुखड़ा रोते रहेंगे। जबकि इसी दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी शारीरिक कमज़ोरी को अपनी हिम्मत बना लेते हैं और हर असंभव काम को संभव बनाने में जुट जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।
देखें वीडियो-
वो कोई और हैं, जो भाग्य को कोसते हैं,
हम श्रमवीर हैं, हौसलों से अपना भाग्य लिखते हैं! pic.twitter.com/b49m2oJmHA— Dipanshu Kabra (@ipskabra) April 5, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बुजुर्ग शख्स मस्त होकर भीड़भाड़ी वाले रस्ते में सड़क पर साइकिल चला रहे हैं। लेकिन, इसमें बड़ी बात ये है कि ये बुजुर्ग अंकल दिव्यांग है, इसके बावजूद वो बैसाखी के सहारे साइकिल चला रहे हैं। बुजुर्ग काका का यह अंदाज़ ऐसा लगा जैसे उन्हें साइकिल चलाने में उन्हें दिक्कत नहीं है। उन्होंने अपनी कमजोरी को ही ताकत बना लिए हैं।
सोशल मीडिया पर काका का यह वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘वो कोई और हैं, जो भाग्य को कोसते हैं, हम श्रमवीर हैं, हौसलों से अपना भाग्य लिखते हैं’। इस वीडियो को अब तक हज़ारों लोगों ने देख लिया है। साथ ही इस वीडियो को देखकर लोग इस दिव्यांग काका की जमकर तारीफ कर रहे हैं।