सभी लोगों को बारिश (Rain) बहुत पसंद होती है। लोगों की अपनी बारिश को लेकर बहुत सी यादें होती है। सभी लोग बारिश को लेकर अपनी कई यादें शेयर करते है। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर हर्ष गोयनका ने बारिश को लेकर एक एनिमेटेड (Animated) पोस्ट शेयर की है। जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और लोगों ने वीडियो को देखकर अपनी पुरानी यादें लोगों ट्वीट कर साझा की है। मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
वह आये दिन कई मजेदार वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते रहते है। जो लोगों को खूब पसंद आते है। यह वीडियो भी इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। हर्ष गोयनका ने बारिश का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि “मानसून का मिजाज .. मज़े करो। यह एनिमेटेड वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एनिमेटेड वीडियो में एक बुजुर्ग जोड़े को चाय की दुकान के बाहर बैठे बारिश के दौरान गर्म चाय का आनंद लेते देखा जा सकता है।
Monsoon mood ….. have fun! @bohrasisters pic.twitter.com/ygkungDHNV
— Harsh Goenka (@hvgoenka) July 18, 2021
इस वीडियो में आप एक युवा लड़के और लड़की बारिश के मौसम में पेड़ के नीचे खड़े हैं, जो कि बड़े मजे से पकौड़े का आनंद लेते हुए भी देख सकते हैं। बैकग्राउंड में लता मंगेशकर और मुकेश का गाना देखो मौसम क्या बहार है बजता हुआ सुना जा सकता है। वीडियो लोगों का दिल खुश कर रहा है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग अपनी बारिश से जुड़े सुनहरी यादें साझा कर रहे है।