Pic Credit: Twitter
Pic Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों के वीडियो वायरल (Animals Viral Video) होते रहते हैं। जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। यह वीडियो खासकर Animal lovers को ज़्यादा लुभाते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ही वीडियो (Video) के बारे में बता रहे हैं, जिसे देख आपका मन बहुत खुश होगा। यह वीडियो अंडरवॉटर (Underwater Video) में आराम फरमाते हुए कछुआ (Turtle) का है। जिसका वीडियो इंटरनेट (Internet) पर खूब वायरल हो रहा है।  

    इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर IFS ऑफिसर सुशांत नंदा (Sushant Nanda) ने शेयर किया है। जिसे लोग बहुत ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कछुआ समुद्र के अंदर सोते हुए नज़र आ रहा है, ववाह कुछ अनोखे अंदाज़ में आराम कर रहा है। ऑफिसर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अगर आपने नहीं देखा है कि कछुआ पानी में कैसे सोता है’। इस वीडियो को देख आपको आपके बस में यात्रा करने वाले दिन याद आ जाएंगे।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कछुआ पानी में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए करवटें भी बदल रहा है। वहीं इस वीडियो को अब तक 4 हज़ार से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। साथ ही लोग इस वीडियो को देख मजेदार कमेंट्स भी करते दिख रहे हैं। यह वीडियो अंडरवाटर लाइफ को दर्शाता है।