मस्ती भरी शरारत: गजराज के साथ पोज दे रही थी महिला, तभी हाथी ने किया कुछ ऐसा देख सबकी छूटी हंसी… देखें वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों का कंटेंट (Animals Video) सबसे ज़्यादा पसंद किया जा रहा है। इन वीडियो में लोगों को कई तरह के जानवर के जानवर देखने मिलते हैं, जिसमें उनकी मस्ती देखी जाती है। लोगों को खासकर हाथियों के वीडियो (Elephants Viral Video) काफी पसंद आते हैं। हाथी बेहद होशियार जानवर होते हैं। उनमें काफी समझदारी होती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आपके चेहरे पर यकीनन हंसी आ जाएगी। इस वीडियो में हाथी एक महिला के साथ प्रैंक (Elephant Prank Video) करता है। 

    इंटरनेट की दुनिया ने हाथी का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। जिस तरह उसने महिला के साथ शरारत की है उसे देख कोई भी हंस पड़ेगा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला हाथी के साथ खड़े होकर फोटो के लिए पोस दे रही होती है। महिला ने एक शानदार टोपी पहन रखी होती है, जिसे हाथी अपनी सूंड से लेकर मुंह में रख लेता है। महिला को ऐसा लगता है कि हाथी ने उसकी कैप खा ली हो। महिला समेत वहां मौजूद सभी लोग हाथी की ये शरारत देखकर जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं। 

    इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, जब सभी लोग हाथी को देखकर हसने लगते हैं, तब महिला कहती है ये कैप मुझे मेरी बहन ने दिया था, तो क्या मुझे ये वापस मिल सकती है? महिला की ये बात सुनकर हाथी चुपचाप अपने मुंह से महिला की टोपी निकालता है और उसके हाथ में थमा देता है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हाथी के इस प्रैंक को काफी पसंद कर रहा है। उसकी ये शरारत लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

    सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर ये वीडियो Arun Bothra ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 60 हज़ार से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है। साथ ही लोग इस वीडियो को देखकर कई तरह के मज़ाएदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। हाथी की ये शरारत देख एक यूज़र ने कहा, ‘ये हाथी काफी क्यूट और होशियार है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘इस वीडियो को देखकर सिर्फ स्माइल नहीं आई बल्कि ज़ोर से हंसी आ गई।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।