Photo - Instagram/colleengowda
Photo - Instagram/colleengowda

    Loading

    मुंबई : सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हिंदुस्तानी लड़के की विदेशी पत्नी पहली बार जलेबी टेस्ट (Jalebi Test) कर रही है और उसका पति वीडियो बना रहा है। पहली बार जलेबी खा रही विदेशी लड़की का रिएक्शन 9Reaction) लोगो कों खूब भा रहा है और इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

    महिला ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘उसे रद्द न करें कम से कम वह कोशिश कर रही है’ जानकारी के मुताबिक, इस लड़की का नाम कॉलन गौड़ा (Collen Gowda) है। जो कोलंबिया की रहने वाली है। जो हिंस्दुस्तानी युवक हनुमान गौड़ा (hanuman Gowda) की पत्नी है। कॉलन गौड़ा के पहली बार जलेबी ट्राई करने का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by colleen gowda (@colleengowda)

    वीडियो को अब तक 61 हजार से भी ज्यादा लाइक्स (likes) मिले हैं और 30 लाख से भी ज्यादा बार इसे देखा जा चुका है। साथ ही वीडियो पर यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘स्वाद को समझने के लिए कुछ समय लगेगा।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप जलेबी कैसे पसंद नहीं कर सकते???!!! तत्काल तलाक’ एक और अन्य यूजर ने तो जलेबी के बाद अब गुलाब जामुन खाने का भी सलाह दे दिया।