Photo Credit- 
psycho_biharii Instagram
Photo Credit- psycho_biharii Instagram

    Loading

    मुंबई : शादियों में जयमाल की रसम बहुत खास होती है। आपने अक्सर दूल्हा और दुल्हन को एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए देखा होगा, जो की फूल से बना होता है। सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो खूब तहलका मचा रहा है। ये वीडियो किसी और का नहीं बल्कि जयमाल पहनाते हुए दूल्हा-दुल्हन का है। इस अजीबो-गरीब जयमाल देखकर आप भी दंग रह जायेंगे। 

    दरअसल, देश के अलग-अलग हिस्सों में शादी-व्याह की अलग-अलग रस्मे होती हैं। इनमे कुछ अजीबो-गरीब रस्म भी शामिल होता है। जैसे, दूल्हे का कान खींचना, शादी के समय गाली देना और बहुत कुछ। ये सारी रस्मे शादी में रौनक लाने के लिए की जाती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में तो बेहद खतरनाक दिख रहा है। दूल्हे और दुल्हन की खुले मैदान में जयमाल की रसम हो रही है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Psycho Bihari (@psycho_biharii)

    गौरतलब है कि, उनके आस पास रस्म में शामिल होने के लिए आये रिश्तेदारों की भीड़ भी नज़र आ रही है। इसी बीच दुल्हन, दूल्हे के गले में फूलों के हार के बजाय सांप डाल देती है। बदले में दूल्हा भी दुल्हन के गले में अजगर डाल देता है। हैरानी की बात तो ये है की उनमे से कोई भी चौंकता नहीं है। सोशल मीडिया पे  वीडियो देख मानो लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई हो।