नई दिल्ली: जहां पूरी दुनिया विकास की और आगे बढ़ रही है, वही पाकिस्तान के खाने के लाले पड़े है, जी हां आये दिन वहां से महंगाई से त्रस्त लोगों के कई वीडियो सामने आते है जो पाकिस्तान का हाल बयां करते है। हाल ही में पाकिस्तान के कराची शहर से एक महिला का वीडियो सामने आया है जिसने देश की आर्थिक हालात की पोल खोल दी, जिसे देख लोग अब कह रहे है कि जल्द ही पाकिस्तान की हालत श्रीलंका जैसे होने वाली है।
बता दें कि कराची के इस महिला का वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। पाकिस्तान में महंगाई इतनी ज्यादा है और आर्थिक हालात इतने खराब है कि इस महिला ने सीधे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को सवाल किया है कि आप बताइए इस महंगाई में मैं अपने बच्चे को कुछ खिलाऊं या उसे मार दूं? जी हां इसका वीडियो खुद महिला ने रिकॉर्ड किया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान काफी समय से आर्थिक संकट और महंगाई में फंसा हुआ है, और कर्ज में भी डूबा हुआ है। एक्सपर्ट्स तो यहां तक आशंका जता रहे हैं कि कहीं पाकिस्तान का हाल श्रीलंका जैसा ना हो जाए। इन सबके बीच एक घरेलू महिला कामकाजी ने अपना दर्द उस समय बयां किया जब वह बाजार में जरूरी चीजों की खरीदारी करके लौटी। इसके बाद पाकिस्तान में महंगाई की वजह से बिगड़े लोगों के हालत को देखते हुए इस महिला ने यह वीडियो बनाया है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट हामिद मीर ने इस महिला का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि इस महिला की आवाज को पूरा पाकिस्तान सुने। राबिया नाम की यह महिला कह रही है कि शाहबाज शरीफ और मरियम जैसे लोग जो जिम्मेदार पदों पर हैं उनको बताना चाहिए कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के बाद अपने खर्चों को मैनेज कैसे किया जाए। महिला भावुक होते हुए कहती है कि अपने बच्चों को कुछ खिलाऊं या उन्हें मारना चाहिए?’
کراچی سے تعلق رکھنے والی ایک ماں نے حکمرانوں کو اپنا بجلی کا بل اور کچن کے لئے اشیاء کی خریداری کا بل دکھا کر کچھ سوال پوچھے میں نے یہ سوال مفتاح اسماعیل کو بھیج دئیے مفتاح صاحب نے جواب بھجوا دیا ہے لیکن پہلے ایک ماں کا دکھڑا سن لیں pic.twitter.com/THahmjAjUL
— Hamid Mir (@HamidMirPAK) August 9, 2022
इतना ही नहीं बल्कि अपने बारे में बताते हुए महिला कहती है कि उसके दो बच्चे हैं। एक बच्चे को दौरे पड़ रहे हैं, जबकि उसके इलाज की दवा की कीमतें पिछले चार महीनों के दौरान काफी बढ़ चुकी है। क्या मैं अपने बच्चे के लिए दवाएं खरीदने से बच सकती हूं? उसने आगे पूछा सरकार ने लगभग गरीब लोगों को मार डाला है। क्या आप वास्तव में खुदा से भी नहीं डरते हैं? इस तरह महिला ने अपनी पीड़ा इस वीडियो के जरिये पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को सनाई है, अब यह वीडियो तेजी से पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है।