
पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही खूबसूरत होता है। इस रिश्ते में भरपूर रहता है, लेकिन साथ ही इसमें नोक-झोक भी काफी होती रहती है। यह दुनिया का एक मात्र ऐसा रिश्ता है जहां भले ही पति पत्नी कितने भी दूर रहते हो एक दूसरे से, लेकिन उनकी मज़ाक-मस्ती, लड़ाई-झगड़े और प्यार कम नहीं होता। कुछ ऐसा ही देखने मिला है इस वायरल वीडियो में। यह वीडियो बेहद ही मज़ेदार है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, वीडियो में आप देख सकते हैं स्विमिंग पूल में एक शख्स किसी और के साथ मस्ती कर रहा होता है। तभी अचानक उसकी पत्नी की नजर उस शख्स पर पड़ती है और वह गुस्से में उठकर अपने पति के पास जाती है और बाल पकड़कर जोर से खींचने लगती है। लेकिन, जैसे ही वह सामने वाले इंसान के तरफ देखती है जिसके साथ पति मस्ती कर रहा होता है तो वह हैरान रह जाती है, क्योंकि पति एक महिला के साथ नहीं बल्कि एक पुरुष के साथ मस्ती कर रहा होता है।
View this post on Instagram
वायरल वीडियो काफी मज़ेदार है। लोग इस वीडियो को देखना काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर काफी मज़ेदार कमेंट्स भी किये जा रहे हैं। यह वीडियो जमकर शेयर भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को urprizhikayeler नाम के अकाउंट ने शेयर किया है।