(Image-Instagram)
(Image-Instagram)

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया मनोरंजन का एक खजाना है, यहां आपको हर रोज काफी मजेदार और हंसाने (Funny Video) वाले वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसे देख आप पल भर के लिए अपने दुखों को भूल जाते है। इनमें से कुछ वीडियो तो इतने ज्यादा मजेदार होते हैं, उन्हें देखकर हमारी हंसी नहीं रूकती। जी हां इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  दरअसल ये वीडियो पति-पत्नी का है। 

    भला दुनिया में ऐसा कोनसा घर है जहां पति-पत्नी का झगड़ा नहीं होता। जी हां पति-पत्नी का झगड़ा आम बात है, लेकिन अगर इस झगड़े में सारी हदें पर हो जाए तो क्या होगा? जी डर गए न? दरअसल इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे। 

    पत्नी ने जो किया…

    यह वीडियो इतना मजेदार और अनोखा है कि लोगों के बीच अब चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें की एक पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो जाती है। इसके बाद पत्नी जो करती है, वह काफी चौंकाने वाला है। इसे देखने के बाद आप यकीनन अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, लड़ाई के बाद पत्नी बिस्तर पर ही ईंट की दीवार खड़ी कर देती है। यह बहुत ही हैरान करने वाली बात है। वीडियो में आप पति को डरा-सहमा सा देख सकते हैं। वहीं पत्नी ईंट की दीवार खड़ी करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देख लोग बहुत हंस रहे है।

    वीडियो बना चर्चा का विषय

    इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि पति और पत्नी झगड़े के बाद एक-दूसरे से खफा हैं। पति गुमसुम सा बैठा हुआ है और पत्नी अपने और पति के बीच में एक ईंट की दीवार बना रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पत्नी असली में ईंट और सीमेंट के साथ मजबूत दीवार बना रही है। जबकि पति अपनी पत्नी की हरकत से नाराज दिखाई दे रहा है, लेकिन डर की वजह से कुछ बोल नहीं रहा है। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि पत्नी ने लड़ाई के बाद दीवार खड़ा करने का फैसला लिया है, और गुस्से में दीवार बनाते हुए नजर आ रही है।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Technology • Gadget • Tools (@rising.teching)

    यूजर्स ने किये मजेदार कमेंट्स 

    दरअसल इस मजेदार वीडियो को rising.teching नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘दीवार खड़ी करने के बजाय दोनों को एक बार बात कर लेनी चाहिए।’ वहीं दूसरे एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पति-पत्नी की लड़ाई का मॉर्डन समाधान।’ इस तरह लोग इस वीडियो के मजे ले रहे है और साथ ही इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है।