Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    पाकिस्तान (Pakistan) आये दिन अपनी हरकतों से सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया रहता है। लोगों के बीच चर्चा का विषय हमेशा से ही बना रहता है। इन दिनों फिर से पाकिस्तान के लोगों की ऐसी ही हरकत का वीडियो सामने आया है। जिसे देख लोग भड़के हुए है। जंगल के राजा शेर (Lion) को जंजीरों से बांधकर नशा करा रहे है। उसे लाचार बना दिया है। वह गुर्रा भी नहीं पा रहा है। शेर अपनी दहाड़ से सभी को डरा देता है। शेर के खौफ के लिए उसकी दहाड़ ही काफी है। लेकिन यह लोग शेर को पालतू कुत्ते की तरह रख रहे है। नशा करा रहे है।

    उसके साथ ऐसा सुलूक देखकर लोग भड़क गए है। बता दें कि पाकिस्तान के लाहौर में एक रईस की जन्मदिन पार्टी में एक शेर को ड्रग्स देकर जंजीरों से बांधकर पार्टी में नुमाइश की तरह पेश किया गया। वीडियो में आप देख सकते है कि किसी बड़े घर की पार्टी का माहौल है। एक सोफे पर एक शेर को जंजीरों से बांधकर रखा गया है। शेर लाचार है और शायद उसे कोई नशीली दवा दी गई है जिसके कारण वो प्रतिरोध करने में असमर्थ नजर आ रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Project Save Animals (@projectsaveanimals)

    लोग उसे हाथ लगा लगा कर देख रहे हैं लेकिन वो लाचारी से बस हिल डुल रहा है। लो भूल गए हैं कि शेर भी सांस लेते हैं, उसे फीलिंग होती है, उसे दवा देकर जंजीरों में बांधकर रखना अमानवीय है। वीडियो को इंस्टाग्राम पाकिस्तान की Project Save Animals नामक संस्था ने शेयर किया गया है। शेर का यह हाल देखकर लोग भड़क गए और अपनी -अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे है।