Corpses Makeup
Corpses Makeup

    Loading

     इंडोनेशिया: दुनिया भर में कई देश ऐसे है जहां अजीबोगरीब तरह के त्योहार लोग मनाते है। अब इस कड़ी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां कब्र में से परिजनों के कंकाल को निकाला कर उन्हें नए कपड़े पहनाये और उनका मेकअप किया जाता है। यह सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी। आपको बता दें कि यह त्योहार इंडोनेशिया (Indonesia) मनाया जाता है।

    इस त्योहार का नाम मा’नेने फेस्ट‍िवल। जिसमें कब्र खोदकर लाशों को निकाला जाता है और उनको सज्जा-धज्जा कर अच्छे-अच्छे कपड़े पहनाये जाते हैं और मेकअप भी करते हैं। इस त्योहार को टोराजन जनजाति के लोग ही मनाते हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस त्योहार में परिवार वाले अपने मृत प्रियजनों की कब्र खोदकर लाशों को बाहर निकालते है। फिर उन्हें नहलाते है। नए कपड़े पहनाये जाते है और मेकअप किया जाता है।

    उसके बाद लाश को सामने रख कर नाच-गाना होता है। और तो और इस पर्व पर अच्छे-अच्छे पकवान भी बनते हैं, जिन्हें उन लाशों के सामने रखने के बाद प्रसाद के रूप में खाया जाता है। यह त्योहार 100 सालों से मनाया जा रहा है।