चलती ट्रेन में गर्भवती महिला को अचानक शुरू हुआ लेबर पेन, फिर हुआ कुछ ऐसा कि…

    Loading

    रविवार को जम्मू तवी (Jammu Tawi) से कोलकाता (Kolkata) जा रही ट्रेन (Train) में एक गर्भवती महिला (Pregnant Women) को अचानक लेबर पेन (Labour Pain) शुरू हो गया। जिसके बाद महिला ने ट्रेन में ही बच्ची को जन्म दे दिया। महिला और बच्ची के आगे के इलाज के लिए आसनसोल स्टेशन (Asansol Station) पर जच्चा-बच्चा को उतारा गया और उन्हें वहां के नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया। ट्रेन में प्रसूता अपने दो बच्चों के साथ यात्रा कर रही थी। 

    जानकारी के अनुसार, ट्रेन अपनी तेज रफ्तार से चल रही थी, उस समय अगला स्टेशन आसनसोल था, जो काफी दूर था। लेकिन, तभी अचानक महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। उसकी हालत देखकर यात्रियों ने उसकी मदद करने की ठानी। यात्रियों ने गर्भवती का चारों तरफ चादर से पर्दा करके घेर लिया और फिर कुछ महिला यात्रियों ने उसकी डिलीवरी करवाई। वहां मौजूद लोगों ने ट्रेन में टीटीई को इसकी जानकारी दी।  

    जिसके बाद टीटीई ने तुरंत आसनसोल कंट्रोल रूप पर फोन किया और महिला की हालत के बारे में बताया। जानकारी मिलने के बाद, आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर शुभ्रा डे टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। महिला और बच्चे को टीम की मदद से आसनसोल स्टेशन पर उतरवाया गया। फिर जच्चा-बच्चा दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

    वहीं, टीटीई संजय सिंह के अनुसार, उषा यादव यूपी में मायके से लौट रही थी। वह अपने दो बच्चे भी थे। कुमारधुबी के पास उन्हें लेबर पेन शुरू हुआ, जिसके बाद उनकी डिलीवरी करवाई गई। हालांकि, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। फिर भी आरपीएफ की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया ताकि दोनों की सही ट्रीटमेंट हो सके और वह स्वस्थ रहें।