Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) में सबसे बड़ी मानव श्रृंखला के जरिए भारत का भौगोलिक नक्शा (India’s Geographical Map) बनाया गया है। इसके ज़रिए अब यह एक नया विश्व रिकॉर्ड (World Record) बना है। कार्यक्रम का आयोजन दिव्य शक्तिपीठ में एक सामाजिक संस्था ‘ज्वाला’ द्वारा हुआ है। इस प्रोग्राम में 5000 से अधिक स्कूली छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग ने हिस्सा लिया और एकत्रित होकर भारत का नक्शा बनाया। 

    भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर, इंदौर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए, स्कूली छात्रों ने देश का नक्शा बनाया। यह अब सबसे बड़ी मानव श्रृंखला नक्शा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Book Of Records) में दर्ज हो गई है। सामाजिक संस्था ज्वाला की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता के अनुसार, इस प्रयास के माध्यम से भौगोलिक आकार में मानव श्रृंखला बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की गई है। 

    डॉ. दिव्या गुप्ता ने बताया, “हमने भारत के नक्शे पर एक मानव श्रृंखला बनाई, न केवल सीमा पर बल्कि उसके अंदर भी. पहले देश के नक्शे की सीमा रेखा पर मानव शृंखला बनती थी, लेकिन हमने बीच में तिरंगा और नीला अशोक चक्र भी बनाया, जिससे लोगों को अंदर इकट्ठा किया. इस कार्यक्रम में कुल 5,335 लोग शामिल हुए।’ उन्होंने आगे ये भी बताया कि, “श्री शक्ति को देश की महिलाओं के महत्व और ताकत को दिखाने के लिए भारत के नक्शे की सीमा पर बनाया गया।”

    बात दें कि, आज भारत अपने आजादी का 75वीं सालगिरह मना रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है। इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।